नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग अपने मजाकिया अंदाज के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब उन्होंने विराट कोहली का मजाक बनाया है। वीरू ने सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट शेयर की और इसे एलीट कंपनी नाम दिया। इस लिस्ट में जहीर खान सबसे ऊपर हैं। विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, खुद वीरेंद्र सहवाग 10वें नंबर पर हैं।




विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में खाता नहीं खोल पाए थे। इसके बाद वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले वह 40 बार शून्य पर आउट होकर तीसरे स्थान पर थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में जायडन सेल्स ने उन्हें पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया था। इससे ठीक पहले उन्होंने कप्तान गिल को आउट किया था। 2 गेंदों में 2 अहम विकेट लेकर भारत को शुरुआत में ही बैकफुट में ढकेल दिया था। इसी वजह से वेस्टइंडीज को यह मैच जीतने में मदद मिली।