' बिग बॉस 20 ' के बीते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को सलाह दी थी कि उन्हें दिखने की जरूरत है, कोई दिख नहीं रहा जैसे दिखना चाहिए। आज भी उन्होंने कुछ लोगों की क्लास लगाई। साथ ही, शो में मीका सिंह आए और अपने गानों से चार चांद लगा दिया। लव और गुल्लू ने डांस भी किया। साथ ही, घर में एक टास्क हुआ जिसमें सभी ने कुछ लोगों को म्यूट कराया।
सलमान खान ने शो की शुरुआत में मीका सिंह का स्वागत किया। मीका सिंह के गाने पर घरवाले डांस करते हैं। गुल्लू और लव ने 'तैनू मैं लव करदा' पर साथ में डांस किया। घरवालों को उनकी जोड़ी पसंद आई और सबने जोरदार तालियां बजाईं।
किसने किसे कराया म्यूटमीका सिंह ने घरवालों को लेकर अपनी राय रखी और सबके लिए अलग-अलग गाने भी गाए। मीका सिंह ने काजी की तारीफ की और आसिफ की खिंचाई भी की। फिर घर में एक टास्क करवाया गया कि कौन किसे म्यूट करवाना चाहता है। स्काउट ने काजी का नाम लिया। यंग ने माही का नाम लिया। आसिफ ने लव का नाम लिया।
आम्रपाली ने सिर से निकाले जुएंमाही ने यंग का नाम लिया। काजी ने स्काउट का नाम लिया। अरिश्फा ने काजी का नाम लिया। उदिति ने लव का नाम लिया। अमन ने लव का नाम लिया। गुल्लू ने अरिश्फा का नाम लिया। कनिका ने काजी का नाम लिया। मेरी कॉम ने माही का नाम लिया। आम्रपाली ने काजी का नाम लिया। लव ने अमन का नाम लिया। फिर मीका सिंह ने बताया कि आम्रपाली ने जो जुएं निकाले थे, वो पूरे देश ने देख लिया है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.