आज 3 अक्टूबर को जितिया व्रत के मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है। अक्षरा ने इस वीडियो को जितिया के नहाय-खाय पर शूट किया है। इस वीडियो में अक्षरा अपनी मां को याद करते हुए इस खास त्योहार पर उनके साथ न होने पर मायूसी जताती दिख रही हैं। उन्होंने जितिया के नहाय-खाय से लेकर पारण तक में मां के पास नहीं होने का दुख जताया है।
वीडिये में अक्षरा सिंह कहती दिख रही हैं, 'मां प्रणाम और दुनिया की सभी माताओं को प्रणाम। जितिया के नहाय-खाय की ढेरों शुभकामनाएं। और मां जानती हो, आज बड़ा मिस कर रही हूं। आज है नहाय-खाय का दिन। आज तुम खुद खाना बनाई होगी। हर साल मैं मदद कर पाती हूं पर इस बार नहीं कर पाई।'
'पारण के दिन भी मिस करूंगी'अक्षरा आगे कहती हैं, 'पर एक चीज मिस कर रही हूं, वो है तुम्हारा हाथ बंटाना और पूछना कि मम्मी तुम ठीक हो न या कुछ जरूरत है? लाओ मम्मी मैं कर देती हूं। तुम मेरे लिए जो भी करती हो मम्मा वो सब चीज के लिए थैंक यू, बहुत छोटा लगता है लेकिन फिर भी हर चीज के लिए थैंक यू। मेरी लंबी उम्र के लिए दुआ करना, मेरे काम के लिए दुआ करना। आज जो मैं एक शहर से दूसरे शहर जा पाती हूं बड़े ही आराम से वो हर चीज के लिए, तुम्हारी दुआओं के लिए थैंक यू मम्मी। पारण के दिन भी मिस करूंगी।'
'वीडियो कॉल पर मुझे दिखा देना क्या खा रही हो'उन्होंने आगे कहा, 'और कल तुम व्रत रखने वाली हो। जितिया की ढेरों शुभकामनाएं मम्मा। ये बहुत कठिन व्रत है। वीडियो कॉल पर मुझे दिखा देना क्या खा रही हो।'
'मुझे भी अपने बच्चों की कमी महसूस हो रही'बेटी के इस पोस्ट पर मां नीलिमा ने कहा है, 'मुझे भी अपने बच्चों की कमी महसूस हो रही। हमेशा स्वस्थ रहो खुश रहो ,सुरक्षित रहो और ईश्वर तुम्हारे सारे सपने पूरे करें और उन बच्चों के भी ,जो मेरी ज़िंदगी में आ कर मेरे परिवार का हिस्सा बन गए हैं और इंस्टा परिवार के बच्चे सब खुश रहें कामयाब रहें।'
अक्षरा सिंह ने मां के नहाय-खाय का वीडियो शेयर कियावहीं अक्षरा सिंह ने एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां का वीडियो शेयर कर दिखाया था कि वो जितिया के लिए क्या सब तैयारी कर रही हैं। मां नीलिमा ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और सभी को जितिया की शुभकामनाें दी हैं।