औरंगाबाद: जिले में होटल से खरीदी गई मिठाई खाना महंगा पड़ गया और एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई । बीमारों में चार छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामला पौथु थाना क्षेत्र के झिंगुरी गांव का है। बीमार लोगों की पहचान इंद्रजीत कुमार की पत्नी शीला देवी, उनके बच्चों ऋत्विक कुमार और श्वेता कुमारी तथा उनके भाई यशवंत कुमार की पत्नी अंजू देवी और उनके बच्चों सूर्यांश राज व युवराज के रूप में हुई है। चारों बच्चों की उम्र करीब तीन से छह वर्ष के बीच बताई जा रही है।




पचरुखिया बाजार से खरीदी थी मिठाईपरिजनों के अनुसार दोनों महिलाएं किसी काम से पचरुखिया बाजार गई थीं। लौटने के दौरान उन्हें भूख लगी तो गोह-पचरुखिया रोड पर स्थित एक होटल से गाजा मिठाई खरीदी गई। ऑटो से घर पहुंचने के बाद दोनों ने खुद भी मिठाई खाई और अपने चारों बच्चों को भी खिलाया।खाने के बाद परिवार के सभी छह सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। शुरुआत में परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर अंजू देवी को में भर्ती कराया गया।




सदर अस्पताल में इलाजवहीं शीला देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद लाया गया। शीला देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाकी बीमार लोगों का भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। अमरेश कुमार का आरोप है कि बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।




गाजा मिठाई खरीदी थीपरिजनों ने मांग की है कि जिस थी, वहां खाद्य विभाग की टीम पहुंचकर मिठाई समेत अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर जांच करे। साथ ही अगर जांच में मिलावट या किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल मिठाई खाने से ही सभी की तबीयत खराब हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में खाद्य विभाग की जांच और रिपोर्ट का इंतजार है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.