मुंबई: अलग-अलग इंजीनियरिंग एवं रखरखाव कार्यों के लिए रविवार को सभी उपनगरीय लाइन पर मेगा ब्लॉक परिचालित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, मध्य रेल के मुंबई मंडल में यह ब्लॉक मुख्य लाइन पर सीएसएमटी–विद्याविहार अप एवं डाउन स्लो लाइन तथा हार्बर लाइन पर पनवेल–वाशी अप एवं डाउन लाइनों पर रहेगा। सीएसएमटी से 10.48 बजे से 15.45 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली डाउन स्लो लोकल सेवाओं को सीएसएमटी और विद्या विहार के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये सेवाएं भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी तथा विद्याविहार स्टेशन पर पुनः डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।वहीं घाटकोपर से 10.19 बजे से 15.52 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली अप स्लो लोकल सेवाओं को विद्या विहार और सीएसएमटी के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये सेवाएं कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।



पश्चिम रेलवे पर भी रहेगा ब्लॉक




रेलपथ, सिग्नलिंग प्रणाली एवं ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव कार्य हेतु बोरीवली एवं राम मंदिर स्टेशनों के बीच अप फास्ट एवं 5वीं लाइनों पर 10.00 बजे से 14.00 बजे तक जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान बोरीवली एवं अंधेरी के बीच सभी अप फास्ट लाइन की ट्रेनें अप स्लो/ 6वीं लाइन पर चलाई जाएंगी, जबकि अंधेरी एवं बोरीवली के बीच 5वीं लाइन की सभी ट्रेनें डाउन फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। ब्लॉक के कारण कुछ अप एवं डाउन उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ अंधेरी एवं बोरीवली उपनगरीय ट्रेनें हार्बर लाइन पर गोरेगांव तक चलाई जाएंगी।



हार्बर लाइन पर रद्द रहेंगी लोकल




पनवेल–वाशी के बीच अप एवं डाउन हार्बर लाइन (पोर्ट लाइन को छोड़कर) 11.05 बजे से 16.05 बजे तक प्रभावित रहेगी। सीएसएमटी की ओर जाने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएँ, जो पनवेल से 10.33 बजे से 15.49 बजे के बीच रवाना होंगी, रद्द रहेंगी। बेलापुर/पनवेल की ओर जाने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएँ, जो सीएसएमटी से 09.45 बजे से 15.12 बजे के बीच रवाना होंगी, वो भी रद्द रहेंगी।



ट्रांस-हार्बर लाइन पर भी रद्द रहेगी सर्विस




ठाणे की ओर जाने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएँ, जो पनवेल से 11.02 बजे से 15.53 बजे के बीच रवाना होंगी, रद्द रहेंगी। साथ ही पनवेल की ओर जाने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएँ, जो ठाणे से 10.01 बजे से 15.20 बजे के बीच रवाना होंगी, रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी मुंबई–वाशी के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे–वाशी/नेरुल के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पोर्ट लाइन की सेवाएं ब्लॉक अवधि के दौरान सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.