बड़वानी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में राष्ट्रीय महामंत्री और बड़वानी-खरगोन लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने युवाओं से जल्दी शादी करने और पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश में डेमोग्राफी बदल रही है और हिंदू समाज को भविष्य सुरक्षित रखने के लिए इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
पटेल ने शुक्रवार देर रात बड़वानी के कालिका मंदिर परिसर में नवरात्रि आयोजन और सामूहिक भोज के बाद लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में बड़वानी विधायक राजन मंडलोई और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल भी मौजूद थे। पटेल ने कहा, हमारा बर्थ रेट 1.9 है, जबकि दूसरे समुदाय का 2.9 है। अगर चार बच्चे पैदा होते हैं तो एक हिंदू समुदाय का और तीन दूसरे समुदाय के होते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आजादी के बाद से ।
उन्होंने कहा, आजादी के बाद हुई Census के समय की परिस्थितियों को देखिए और आज से तुलना कीजिए। हमारा ग्रोथ ग्राफ नीचे आया है, जबकि दूसरे का ग्राफ बढ़ा है।
इस मुद्दे पर बोलने से डरते नहीं हैंपटेल ने कहा कि वे इस मुद्दे पर बोलने से डरते नहीं हैं, क्योंकि वे खुद को मानते हैं। उन्होंने धार्मिक आयोजनों में DJ के बढ़ते चलन पर भी सवाल उठाए। कहा कि नशे में DJ पर डांस करने वालों में ज्यादातर हिंदू होते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें DJ से आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके अत्यधिक इस्तेमाल से पारंपरिक बैंड वालों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। उन्होंने दावा किया कि शराब की दुकानों पर जाने वालों में करीब 90% हिंदू हैं। पटेल ने धर्मांतरण और बदलती डेमोग्राफी का आरोप लगाते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की।
30-35 की उम्र में शादी, एक बच्चा या कोई नहींपटेल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी 20-21 साल की उम्र के बजाय 30-35 साल में शादी कर रही है। कई लोग केवल एक बच्चा पैदा कर रहे हैं या बच्चे ही नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मंदिर से जुड़े युवाओं से कहा, समय पर शादी करो और पांच-पांच बच्चे पैदा करो।
उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात को गंभीरता से समझा जाए तो भविष्य सुरक्षित रहेगा।पटेल ने कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई की मौजूदगी में कहा कि यदि देश की परिस्थितियां बदलती हैं तो 'सनातनी एक-दूसरे की मदद के लिए आएंगे और तब कांग्रेस या BJP मायने नहीं रखेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य सुरक्षित करने के लिए वर्तमान को ठीक करने की जरूरत है।
मंडलोई बोले- MP ने कार्यक्रम को BJP-RSS का एजेंडा बनायाकांग्रेस विधायक राजन मंडलोई ने पटेल के बयान पर कहा, मैंने भी कार्यक्रम को संबोधित किया था, लेकिन मेरा भाषण मंदिर के जीर्णोद्धार और उससे जुड़े कार्यक्रमों तक सीमित था। मंडलोई ने कहा, 'MP ने अनावश्यक रूप से मंदिर के कार्यक्रम को पॉलिटिकल प्लेटफार्म बना दिया और RSS तथा BJP का एजेंडा सामने रखा।'
बड़वानी-खरगोन लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने युवाओं से पांच बच्चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश में डेमोग्राफी बदल रही है और हिंदू समाज को भविष्य सुरक्षित रखने के लिए इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।