नई दिल्लीः साउथ दिल्ली से बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने श्री अकाल तख्त साहिब से लिखित में माफी मांगी है। वह शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब से 1984 के सिख-विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार की मौत के बाद उनके घर जाकर शोक व्यक्त करने के लिए माफी मांगी।






बीजेपी सांसद मत्था टेकने और माफी मांगने पहुंचेअसल में, 5 सितंबर को बिधूड़ी ने श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में लिखित माफीनामा सौंपा था और शनिवार को वह खुद वहां मत्था टेकने और माफी मांगने पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने सचिवालय में अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज से मुलाकात की, अपना माफीनामा सौंपा और अपना पक्ष रखा। अकाल तख्त सचिवालय में शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष एस. परमजीत सिंह सरना भी मौजूद थे।






शोक सभा में शामिल होना भी पापः रामवीर सिंह बिधूड़ीअपने माफीनामे में बिधूड़ी ने कहा कि सिख-विरोधी दंगों में शामिल होने के कारण उन्होंने हमेशा सज्जन कुमार का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि दंगों में शामिल रहे व्यक्ति की शोक सभा में शामिल होना भी पाप है।






कांग्रेस नेताओं को बिधूड़ी से सीख लेनी चाहिएः गरगजजत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने कहा कि यह अच्छी बात है कि बिधूड़ी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने माफी मांगी। गरगज ने कहा कि कई अन्य राजनीतिक नेता, खासकर कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता भी सज्जन कुमार के घर गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें सांसद बिधूड़ी के माफीनामे से सीख लेनी चाहिए और सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.