न्यू चंडीगढ: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शतक ठोक दिया है। सीरीज के दूसरे मैच में होप के बल्ले से 104 रनों की पारी निकली थी। महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होप ने 104 गेंदों पर शतक पूरा किया। 32 साल के होप के वनडे करियर का यह 21वां शतक है। पिछले ही मुकाबले में वह शतक लगाने के मामले में ब्रायन लारा से आगे निकले थे। अब वह बाबर आजम और जो रूट से आगे निकले गए हैं। उन दोनों बल्लेबाजों के वनडे में 20-20 शतक है।
भारत के खिलाफ होप का 5वां वनडे शतकशाई होप 10 चौके और एक छक्का लगाकर शतक तक पहुंचे। भारत के खिलाफ शाई होप का बल्ला हमेशा से बोलता है। 28वीं पारी में भारत के खिलाफ यह उनका 5वां शतक है। वनडे क्रिकेट में भारत ही एकमात्र टीम है, जिसके खिलाफ होप ने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। भारत की धरती पर यह उनका 5वां ही शतक है। इसमें चार भारत के खिलाफ है तो एक अफगानिस्तान के खिलाफ 2019 में आया था।
एक्टिव बल्लेबाजों में शाई होप शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक के नाम होप से ज्यादा शतक हैं। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों में सिर्फ क्रिस गेल के नाम होप से ज्यादा 25 वनडे शतक हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एक्टिव बल्लेबाज
- विराट कोहली- 55 शतक
- रोहित शर्मा- 35 शतक
- क्विंटन डिकॉक- 23 शतक
- शाई होप- 21 शतक
- जो रूट- 20 शतक
- बाबर आजम- 20 शतक
शाई होप ओपनिंग बैटिंग करने उतरेशाई होप ने पहले दो मैचों में मध्यक्रम में बैटिंक की थी। इस मुकाबले में वह ओपनिंग के आए। फील्डिंग के दौरान ज्वेल एंड्रयू को चोट लग गई थी। इसी वजह से होप को सलामी बल्लेबाज के लिए आना पड़ा। वह शुरुआत से ही लय में दिख रहे थे। दूसरे ओवर में अंशुल कंबोज और तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज के खिलाफ 2-2 चौके मारकर उन्होंने इरादे साफ कर दिए थे।