लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को शासन ने 15 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। 15 आईएएस अफसरों में सबसे चर्चित नाम केजीएमयू की कुलसचिव अर्चना गहरवार का रहा है। उनको केजीएमयू से हटाकर एकेटीयू का कुलसचिव बनाया गया है। अर्चना गहरवार को हटाने के लिए नर्सिंग छात्र लगातार आंदोलन कर रहे थे।
2015 बैच की आईएएस अफसर हैं अर्चना गहरवारअर्चना गहरवार का जन्म 4 जून 1970 को हुआ है। वह 2015 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अफसर हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री में एमएससी किया है। वर्तमान में अर्चना गहरवार केजीएमयू की कुलसचिव थीं। उन्होंने 1 फरवरी 2024 को पदभार संभाला था।
नर्सिंग छात्र कर रहे थे हटाने की मांगबता दें कि केजीएमयू में नर्सिंग छात्रों का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा था। केजीएमयू प्रशासन के खिलाफ नर्सिंग छात्रों ने मोर्चा खोल रखा था। अर्चना गहरवार की जगह एकेटीयू की कुलसचिव रीना सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अर्चना गरवार को एकेटीयू का कुलसचिव बनाया गया है।
23 पीसीएस अफसरों के भी तबादले शासन ने किएशनिवार को योगी सरकार ने 15 आईएएस अफसरों के तबादले के अलावा 23 पीसीएस अफसरों के भी तबादले किए। योगी सरकार ने 11 एडीएम के तबादले किए हैं। कानून व्यवस्था में सुधारा करने के लिए योगी सरकार आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसरों के तबादले कर रही है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.