बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. अब वो एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि मीडिया के सामने उनका गुस्सा है. अरबाज खान को हाल ही में 'इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी अवॉर्ड्स' के एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां वो मीडिया पर भड़कते हुए नजर आए.


जैसे ही मीडिया ने अरबाज खान से सलमान खान से जुड़ा सवाल पूछा, वह भड़क उठे. उन्होंने मीडिया के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और उन्हें इग्नोर करते हुए वहां से चले गए. इस दौरान अरबाज के चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आई. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए पूरा मामला जानते हैं.


मीडिया के सवाल पर अरबाज खान ने जताई नाराजगी


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर अरबाज खान से सलमान खान से जुड़ा सवाल पूछती हैं. सलमान का नाम सुनते ही अरबाज नाराज हो जाते हैं. इसके बाद वो पूरा सवाल सुने बिना ही वहां से रवाना हो जाते हैं. सलमान से जुड़ा सवाल सुनते ही उन्होंने कहा, 'थैंक्यू... बॉय.' इसके बाद अरबाज ने रिपोर्टर से पूछा, 'ये इस इवेंट से जुड़ा सवाल था क्या? फिर क्यों पूछा ये सवाल? ये गलत है. थैंक्यू.'





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)







अरबाज खान के रिएक्शन पर यूजर्स का रिएक्शन


अरबाज खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर यूजर्स भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सलमान भाई का सवाल अरबाज भाई से क्यों?' 



वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, 'क्या पूछा था लेकिन?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सही किया अरबाज ने, कुछ भी पूछने लग जाते हैं.' एक यूजर ने लिखा, 'सलमान भाई का सवाल अरबाज भाई से क्यों?' वहीं, एक ने अरबाज का समर्थन करते हुए लिखा, 'सही किया भाई आपने.'


पिछली बार 'बिहू अटैक' में दिखे थे अरबाज खान 


वर्क फ्रंट की बात करें तो अरबाज खान पिछली बार फिल्म 'बिहू अटैक' में नजर आए थे. ये एक्शन ड्रामा फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें देव मेनारिया, डेजी शाह, राहुल देव, रजा मुराद, युक्ति कपूर और हितेन तेजवानी जैसे एक्टर्स नजर आए थे. सुजाद इकबाल खान फिल्म के डायरेक्टर थे.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.