आजकल टेक की दुनिया में हलचल मची हुई है और वजह बने हैं जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू. जब से मेटा ने व्हाट्सऐप बिजनेस के नियमों और चार्जेस में बदलाव किया है. तब से कंपनियों के मन में खर्च बढ़ने की टेंशन है. इसी बीच जोहो ने अपना मेड इन इंडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अरट्टाई का बिजनेस वर्जन यानी Arattai for Business लॉन्च कर दिया है.
यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब कंपनियां और व्यापारी किसी ऐसे स्वदेशी और किफायती ऑप्शन की तलाश में हैं जो उनकी जेब पर भारी न पड़े। भारतीय बाजार में इसे व्हाट्सऐप के एक मजबूत और देसी ऑप्शन के रूप में देखा जा रहा है. जिससे कम्यूनिकेशन मार्केट में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. जोहो का यह नया ऐप पूरी तरह से देश की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. जो बिजनेस और ग्राहकों के बीच की दूरी को बेहद आसान बना देगा.
Arattai for Business का मकसद कंपनियों और उनके ग्राहकों के बीच चैट को आसान बनाना है. Zoho ने बताया कि ऐप अब इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है और बिजनेस इससे ग्राहकों को मैसेज भेज सकते हैं. जरूरी अपडेट और सर्विस से जुड़े मैसेज भेजना किसी भी कंपनी के रोज के काम का हिस्सा है. नया ऐप Arattai को बिजनेस के कामों के लिए भी इस्तेमाल करने की सुविधा देता है.
इसके साथ कंपनी ने Arattai Business Platform भी लॉन्च किया है. इसके जरिए कंपनियां अपने मौजूदा सॉफ्टवेयर और ऑटोमेशन सिस्टम को Arattai से जोड़ सकती हैं. इससे ग्राहक को मैसेज भेजने के लिए अलग-अलग सिस्टम पर जाने की जरूरत कम हो सकती है.
हालांकि ऐप में कौन-कौन से फीचर हैं और बिजनेस के लिए कौन से प्लान मिलेंगे इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले कंपनियों को अपनी जरूरत के हिसाब से उपलब्ध फीचर और प्लान देख लेने चाहिए.

Zoho ने बताया है कि सरकारी विभागों और लोगों को सेवाएं देने वाले संस्थानों के लिए Arattai Business Platform मुफ्त रहेगा. श्रीधर वेम्बू ने रेलवे जैसी सेवाओं का उदाहरण दिया. कंपनी फिलहाल इन विभागों को Arattai से जोड़ने पर काम कर रही है. यानी घोषणा के बाद से ही हर विभाग में यह सुविधा शुरू नहीं हुई है. इसे कब और किन सेवाओं में शुरू किया जाएगा इसकी तारीख अभी नहीं बताई गई है.
अगर यह सुविधा शुरू होती है तो सरकारी विभाग लोगों तक मैसेज भेजने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकेंगे. हेल्थकेयर और शिक्षा संस्थानों को भी हर महीने 10 लाख मैसेज मुफ्त भेजने की सुविधा मिलेगी. अभी कंपनी ने हर महीने के लिए यही मुफ्त सीमा बताई है. अगर कोई संस्थान 10 लाख से ज्यादा मैसेज भेजता है तो उस पर कितना चार्ज लगेगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है.

बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये का
Arattai for Business ऐसे समय लॉन्च हुआ है. जब Meta ने WhatsApp Business के कुछ जरूरी मैसेज की कीमतों में बदलाव किया है. रिपोर्ट के मुताबिक 1 अक्टूबर से कंपनियों को ऑर्डर पक्का होने या डिलीवरी की जानकारी देने वाले कुछ मैसेज के लिए पैसे देने होंगे. ऐसे में सरकारी विभागों और कुछ संस्थानों के लिए Arattai का मुफ्त मैसेज ऑप्शन काम का हो सकता है.
फिर भी यह कहना जल्दबाजी होगी कि इससे WhatsApp Business पर तुरंत बड़ा असर पड़ेगा. कंपनियां मैसेजिंग ऐप चुनते समय कीमत के साथ यह भी देखती हैं कि उनके ग्राहक किस ऐप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें वहां पहुंचना कितना आसान है और नया ऐप उनके मौजूदा सिस्टम के साथ काम करेगा या नहीं. Arattai को बिजनेस की ओर से सरकारी, हेल्थकेयर और शिक्षा संस्थानों के लिए फ्री सुविधा दी जाएगी. लेकिन बाकी कंपनियों के लिए कीमत अभी तय नहीं है.
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.