क्या आप मोबाइल रिचार्ज करते समय सिर्फ कॉल और SMS वाला कोई सस्ता प्लान तलाशते हैं, लेकिन ऐप में कई विकल्पों के बीच वह आसानी से नहीं मिलता? या फिर ऐसा रिचार्ज ढूंढने में परेशानी होती है जिसमें डेटा की जरूरत ही न हो? ऐसे मोबाइल यूजर्स के लिए Telecom Regulatory Authority of India यानी TRAI का नया कदम काफी अच्छा साबित हो सकता है.
TRAI ने Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) समेत टेलीकॉम कंपनियों को अपने जरूरी रिचार्ज प्लान और Special Tariff Vouchers यानी STVs को ग्राहकों के सामने ज्यादा स्पष्ट तरीके से दिखाने का निर्देश दिया है. इसके लिए कंपनियों को 1 अक्टूबर को जारी निर्देश के 30 दिनों के भीतर अनुपालन करना होगा.
अब सबसे बड़ा बदलाव यह है कि टेलीकॉम कंपनियों को अपने वेबसाइट और मोबाइल ऐप के प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन में “TRAI-Mandated Packs” नाम से अलग और साफ दिखाई देने वाला सेक्शन देना होगा. TRAI के निर्देश के मुताबिक यह सेक्शन प्रीपेड रिचार्ज वाले हिस्से में पहले टैब के रूप में दिखाई देना चाहिए. इसके अलावा कंपनियों के अपने एक्सक्लूसिव रिटेल आउटलेट्स पर भी इन प्लान को प्रमुखता से प्रदर्शित करना होगा.
TRAI के मुताबिक उसे ग्राहकों से शिकायतें मिली थीं कि उसके द्वारा अनिवार्य किए गए कुछ वाउचर टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट और ऐप पर आसानी से दिखाई नहीं देते. इन प्लेटफॉर्म की जांच भी की और पाया कि कुछ मामलों में ऐसे वाउचर अलग-अलग कैटेगरी में रखे गए थे या उन्हें खोजने के लिए ग्राहकों को कई पेज और स्क्रीन से गुजरना पड़ता था. इससे यूजर्स के लिए अपनी जरूरत के मुताबिक सही रिचार्ज चुनना मुश्किल हो रहा था.
WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?
इस पूरे बदलाव का एक अहम हिस्सा Voice और SMS-only STV है. TRAI के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे Special Tariff Vouchers उपलब्ध कराने होंगे जिनमें सिर्फ वॉयस कॉल और SMS की सुविधा हो और डेटा अनिवार्य रूप से शामिल न हो. यह उन ग्राहकों के लिए खासतौर पर उपयोगी हो सकता है जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत कम पड़ती है या जो इंटरनेट के लिए Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं या जिनका फोन इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉल और SMS तक सीमित है.
नए नियम में सिर्फ लंबी अवधि के Voice-SMS-only STV की बात नहीं है. कंपनियों को ऐसे STV देने होंगे जिनकी वैलिडिटी उन Voice-SMS-Data वाले STV की 30 दिन या उससे कम वाली वैलिडिटी के अनुसार हो. इसके अलावा हर महीने उसी तारीख को दोबारा रिन्यू किए जा सकने वाला कम से कम एक विकल्प देना होगा. अगर किसी महीने वह तारीख मौजूद नहीं है, तो उस महीने की आखिरी तारीख को रिन्यूअल की तारीख माना जाएगा. कंपनियों को लंबी वैलिडिटी वाला कम से कम एक Voice-SMS-only STV भी उपलब्ध कराना होगा, जो उनके संबंधित लंबी अवधि वाले बंडल प्लान के अनुसार हो.
Voice-SMS-only STVs से जुड़े नए नियम 22 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. वहीं रिचार्ज प्लान को सही तरीके से दिखाने वाले निर्देश के तहत कंपनियों को 1 अक्टूबर 2026 से 30 दिनों के अंदर पालन करना होगा.
बार-बार Spam में क्यों जा रहा जरूरी Email? Gmail में ऐसे रोकें
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.