नुसरत भरूचा को लेकर गुरुवार को बाली में एक्सीडेंट की खबर आई। अब नुसरत को बाली से मुंबई ले आया गया है। एक्सिडेंट के बाद नुसरत भरूचा का पहला विजुअल सामने आया है जिसमें वो स्ट्रेचर पर नजर आ रही हैं और ऑक्सिजन सपोर्ट के साथ दिख रही हैं।




नुसरत के नाक में जहां ऑक्सिजन की पाइप लगी है वहीं हाथों में भी कैनुला लगे दिख रहे हैं। वीडियो में उन्होंने अपने दोनों हाथ सीने पर रखे हैं। बता दें कि नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है जिसे देखकर उनकी तकलीफ का अंदाजा लगाया जा सकता है।