कोविड के बाद के दौर में, 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट प्रॉफिट कई बड़ी फिल्मो ने कमाया. लेकिन दिलचस्प बात ये कि 'हनुमान अंश' कैसी मामूली बजट में बनी फिल्म भी इतना तड़ा मुनाफा कमाने में कामयाब रहीं. चलिए यहां उन टॉप 10 फिल्मों के बारे में जानते हैं जिन्होंने कोविड के बाद के दौर में तगड़ा मुनाफा कमाया.
धुरंधर 2
बता दें कि कोविड के बाद के दौर में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म रणवीर सिंह की धुरंधर 2 है.इस फिल्म ने 1186.32 करोड़ की नेट कमाई की है और इसी के साथ इसने 961.32 करोड़ का प्रॉफिट अपने नाम किया है.
धुरंधर
लिस्ट में दूसरे नंबर पर आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर है. इसने भारत मे 894.49 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं इसने 669.49 करोड़ का प्रॉफिट कमाया है.
स्त्री 2
लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 है. बता दें कि मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म ने 627.5 करोड़ की नेट कमाई की थी और इसका प्रॉफिट 567.5 करोड़ रुपये रहा था.
छावा
विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छावा लिस्ट में चौथे पायदान पर है. इसने भारत में 615.39 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं इसने 485.39 करोड़ का प्रॉफिट कमाया है.
गदर 2 पांचवें नंबर पर है
सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 भी कोविड के बाद के दौर में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली टॉप 10 लिस्ट में शामिल है. ये 5वें नंबर पर है. इसने 525.5 करोड़ की नेट कमाई की थी और इसका प्रॉफिट 450.5 करोड़ रुपयेरहा था.
छठे नंबर पर है एनिमल
लिस्ट में छठी पोजिशन रणबीर कपूर स्टारर और संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिलम को मिली है. इसने भारत में 554 करोड़ की नेट कमाई की थी और इसका मुनाफा 354 करोड़ रुपये रहा था.
जवान
शाहरुख खान की जवान ने लिस्ट में 7वीं पोजिशन पर कब्जा किया है. इस फिल्म ने 640.42 करोड़ की नेट कमाई की थी और इसका प्रॉफिट 340.42 करोड़ रुपये रहा था.
हनुमान अंश
नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को लिस्ट में 8वीं पोजिशन मिली है. महज 1.8 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने अब तक 312.38 करोड़ की नेट कमाई कर डाली है. और इसी के साथ इसका प्रॉफिट 310.58 करोड़ रुपये हुआ है. ये फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है तो इसका प्रॉफिट और बढ़ने की उम्मीद है.
दंगल
लिस्ट मे नौंवी पोजिशन आमिर खान की दंगल ने हासिल की है. इस स्पोर्ट्स फैमिली ड्रामा फिल्म ने 387.39 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसी के साथ इसका प्रॉफिट 297.39 करोड़ रुपये रहा था.
पठान
शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. इस फिल्म ने 543.22 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसने 293.22 करोड़ का प्रॉफिट अपने नाम किया था. इसी के साथ इसे कोविड के बाद के दौर में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में 10वीं पोजिशन मिली है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.