बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. बालाजी मोहन ने फिल्म को डायरेक्ट किया है, वहीं आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने इसे प्रोड्यूस किया है. हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.


ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब आनंद एल राय से पूछा गया कि क्या समाज में अक्सर अपनी बात खुलकर रखने वाली या प्रभावशाली महिलाओं को 'डायन' जैसे टैग दे दिए जाते हैं. साथ ही उनसे यह भी पूछा गया कि फिल्म इस सोच को किस तरह दिखाती है. इस पर आनंद एल राय ने फिल्म के पीछे की सोच के बारे में बात की.


आनंद एल राय ने क्या कहा?


आनंद एल राय ने बताया कि किसी भी फिल्म में सिर्फ वही मायने नहीं रखता, जो पर्दे पर दिखाई देता है. उसके पीछे राइटर्स की सोच भी होती है. उन्होंने कहा, 'एक होती है कहानी जो आप पर्दे पर चलते हुए देखते हैं. एक होती है लेखकों की उसके अंदर की सोच, जो उसके पीछे होती है और जो गहरी होती है. और खास तौर पर, क्योंकि मैंने हिमांशु के साथ बहुत सारा काम किया है, दिव्या के साथ हम काम कर रहे हैं... ये वो वाले लेखक हैं जो सिर्फ कॉमेडी इसलिए नहीं लिखते कि तुम्हें हंसाना है या सिर्फ दर्शकों को हंसाना है.' 




'ये फिल्म आपको एक मैसेज देगी...'


उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में कॉमेडी के पीछे एक गहरी बात रखी गई है. आनंद एल राय ने कहा, 'हमें इसके पीछे कोई बहुत बड़ी बात कहनी है, इसीलिए ये कॉमेडी इतनी गहरी होनी चाहिए. तो मुझ पर भरोसा रखिए, ये सिर्फ 'डायन' शब्द का इस्तेमाल भर नहीं है. आप एक ऐसी फिल्म देखेंगे जो बहुत सी बातों को सही ठहराएगी. ये कॉमेडी होने के बावजूद, हर किसी के लिए बहुत अच्छी सीख और मैसेज है.'





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)







कब रिलीज होगी 'नई नवेली'?


'नई नवेली' में यामी गौतम एक बिल्कुल अलग और अनदेखे अंदाज में नजर आने वाली हैं. फिल्म में वह मोहिनी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित है. 'नई नवेली' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.



Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.