एक्टर मुश्ताक खान की बुधवार को प्रेयर मीट हुई. प्रेयर मीट में कई सेलेब्स नजर आए. एक्टर राजपाल यादव भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचे. प्रेयर मीट से राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला चिल्ला रही है और इसके बाद राजपाल यादव चले जाते हैं. इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या राजपाल यादव की प्रेयर मीट में बेइज्जती की गई. 


आइए जानते हैं उस वीडियो का सच क्या है. वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि एक महिला बोल रही  हैं, 'आपको अब बाहर भेजा जाएगा. हमने समझाया आपको. आप क्यों ऐसा कर रहे हो? ये कोई जगह है सेल्फी लेने की? राजपाल यादव वहीं खड़े होते हैं. वो मीडिया से बात कर रहे होते हैं और फिर जब महिला चिल्लाती हैं तो वो अपनी टीम के साथ वहां से चले जाते हैं.' वीडियो के कैप्शन में लिखा कि राजपाल यादव की बेइज्जती हुई और उन्हें मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से निकाला गया. लेकिन क्यों?


क्या है राजपाल यादव के वीडियो का सच?


लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है वो सच नहीं है. महिला राजपाल यादव पर नहीं चिल्ला रही थीं. दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव के पास में एक लड़का खड़ा सेल्फी ले रहा होता है. महिला उस लड़के पर चिल्ला रही होती हैं और उसे जाने को कहती हैं. फिर वो शख्स फोन जेब में रखता है और चला जाता है. राजपाल यादव के वीडियो को गलत तरीके संदर्भ में वायरल किया जा रहा है.





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by Vijendra Sharma (@vijendrasharma9919)










 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by P@L@$h (@officialbollywoodviral)







राजपाल यादव ने प्रेयर मीट में कहा, 'मुश्ताक खान भाई की आत्मा को शांति मिले. बहुत पवित्र आत्मा थी. अच्छे इंसान थे और बहुत ही काबिल अभिनेता था. हम सब उन्हें याद रखेंगे.'


सितंबर के आखिरी हफ्ते के टॉप 5 गाने, ‘गहरा हुआ’ ने मारी बाजी, दूसरे नंबर पर है भक्ति सॉन्ग


बता दें कि प्रेयर मीट में राजपाल यादव के अलावा पूनम ढिल्लों, मुकेश ऋषि, राहुल रॉय, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, अखिलेंद्र मिश्रा, राखी सावंत, उपासना सिंह, अर्जुन फिरोज खान, गजेंद्र चौहान, सुनील पाल, शहबाज खान, के के गोस्वामी जैसे स्टार्स दिखे. 


मालू महो कि मुश्ताक खान कैंसर से जूझ रहे थे. उनका 24 सितंबर को निधन हो गया. उनका निधन नानावटी हॉस्पिटल में हुआ.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.