अजय देवगन और श्रिया सरन एक बार फिर से सालगांवकर बनकर स्क्रीन वापसी करने वाले हैं. फैंस को भी उनकी फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. अजय देवगन का कहना है कि 'दृश्यम' के इस त्रिक्वल में कनक्लूजन है और इसके बाद अभी फिल्म बनेगी या नहीं ये कोई नहीं जानता है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. ऐसे में इसने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही बंपर कमाई कर डाली है.
दरअसल, 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई और अब तक इसे 5 दिन हो गए हैं. इन 5 दिनों में फिल्म ने प्री-सेल्स में धड़ल्ले से टिकट बेचे हैं और एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना दिए. ऐसे में अब फिल्म ने 2026 की 13 फिल्मों के प्री सेल्स रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. इसने 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्म के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में कमाई
सैकनिल्क के अनुसार, खबर लिखे जाने तक 'दृशयम 3' ने एडवांस बुकिंग में 51.44 करोड़ का कलेक्शन ब्लॉक सीट के साथ कर लिया है. वहीं बिना ब्लॉक सीट के फिल्म का कलेक्शन 41.17 करोड़ हो चुका है. फिल्म के लिए 15.38 लाख टिकट्स भी अब तक बिक चुके हैं. इसे 44,6151 शोज मिले और इस पर 15% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
इसी के साथ ही इसने 'धुरंधर 2' का भी हिंदी रिकॉर्ड तोड़ दिया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने हिंदी में 11.99 लाख टिकट बेचे थे, जो कि 'दृश्यम 3' से कम हैं. इसकी प्री सेल्स में हिंदी में कमाई 47.99 करोड़ रही थी.
स्वरा भास्कर बोलीं- नशे में धुत डायरेक्टर खटखटाता रहा था दरवाजा, कहा- 'वो मुझे...'
इसके अलावा अगर 'दृश्यम 3' के बाकी दिनों के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 24.50 (ब्लॉक सीट के साथ) और 17.39 करोड़ (7 लाख टिकट बेचे), तीसरे दिन 17.03 करोड़ (ग्रॉस- ब्लॉक सीट के साथ), 10.82 करोड़ (4.42 लाख टिकट बेचे), चौथे दिन, 7.17 करोड़ (ब्लॉक सीट के साथ), 4.19 करोड़ (1.84 लाख टिकट बेचे) और पांचवे दिन 2.57 करोड़ (ब्लॉक सीट के साथ), 1.07 करोड़ (62,820 टिकट्स बेचे) का कलेक्शन किया था.
प्री-सेल्स में 2026 की 13 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
1. धुरंधर 2- 11.99 लाख
2. बॉर्डर 2- 1.35 लाख
3. कॉकटेल 2- 70 हजार
4. वेलकम टू द जंगल- 12 हजार
5. अल्फा- 35 हजार
6. ओ रोमियो- 33 हजार
7. भूत बंगला- 32 हजार
8. है जवानी तो इश्क होना है- 30 हजार
9. चांद मेरा दिल- 26.5 हजार
10. मर्दानी 3- 19.150 हजार
11. पति पत्नी और वो दो- 13 हजार
12. पेद्दी- 5 हजार
13. एक दिन- 2900
टॉप 10 ओपनर्स में 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
इसके अलावा 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर कमाई से पहले ही टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ली है, जिसने 2026 में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. इसमें 'बॉर्डर 2' समेत 9 फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिनके 'दृश्यम 3' ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. देखिए लिस्ट...
धुरंधर 2- 140 करोड़
दृश्यम 3- 51.44 करोड़
बॉर्डर 2- 32.1 करोड़
आवारापन 2- 23.4 करोड़
वेलकम टू द जंगल- 19.4 करोड़
भूत बंगला- 18.31 करोड़
धमाल 4- 15.5 करोड़
कॉकटेल 2- 14.1 करोड़
अल्फा- 9.25 करोड़
ओ रोमियो- 9.01 करोड़
है जवानी तो इश्क होना है- 8.65 करोड़
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.