अक्टूबर की महीना शुरू हो चुका है हवा में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. अगले कुछ महीनों में कड़ाके की ठंड और ठिठुरन भरी हवाएं सभी को परेशान करने लगेगी.  सर्दियों के मौसम में अगर कमरे में गर्माहट न हो तो हाल बेहाल हो जाता है. एक समय था जब ग अंगीठी जलाकर बैठ जाते थे. लेकिन अब ज्यादातर लोग रूम में हीटर का इस्तेमाल करते हैं. रीडर इस्तेमाल करने में परेशानी यह है की बिजली का बिल ज्यादा आने लगता है.  


लेकिन अब टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. मार्केट में अब ऐसे रूम हीटर आ चुके हैं जो बिजली की बचत भी करते हैं और आपके कमरे को मिनटों में शिमला जैसी ठंड से बचाकर एकदम गर्म बना देते हैं. चाहे आप छोटे कमरे के लिए कॉम्पैक्ट हीटर ढूंढ रहे हों या फिर पूरे हॉल को गर्म करने वाला पावरफुल हीटर, हर बजट और जरूरत का सामान उपलब्ध है. चलिए आज आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन हीटरों के बारे में जो इस सर्दी आपका काम आसान कर देंगे.


छोटे कमरों के लिए एकदम किफायती ऑप्शन


अगर आपका कमरा छोटा है तो फैन हीटर यानी ब्लोअर आपके लिए बेस्ट चॉइस है. यहहीटर दिखने में छोटे और हल्के होते हैं. जिन्हें आप घर के किसी भी कोने में आसानी से उठाकर रख सकते हैं. ब्लोअर का काम करने का तरीका बड़ा आसान होता है. यह अंदर की हवा को खींचकर गर्म करता है और पंखे की मदद से पूरे कमरे में तेजी से फैला देता है.


इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि यह बेहद कम दाम में मिल जाते हैं. इनमें थर्मोस्टेट कंट्रोल भी आता है. जिससे कमरा गर्म होते ही यह अपने आप बंद हो जाते हैं और बिजली बचाते हैं. हालांकि अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं. तो आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा क्योंकि इनकी ग्रिल गर्म हो सकती है. कुल मिलाकर कहें तो कम बजट में तुरंत गर्माहट पाने का यह सबसे बढ़िया तरीका है.




लंबे समय तक गर्माहट के लिए यह ट्राई करें


अगर आपको रातभर हीटर चलाकर सोना पसंद है और आप चाहते हैं कि गला बिल्कुल न सूखे तो ऑयल फिल्ड रेडिएटर्स से बेहतर कुछ नहीं है. इन हीटरों के अंदर खास तरह का तेल भरा होता है जो बिजली से गर्म होता है. यह तेल हवा को जलाता नहीं है. इसलिए कमरे में नमी बनी रहती है और घुटन महसूस नहीं होती. यह बड़े कमरों और लिविंग रूम के लिए एकदम परफेक्ट माने जाते हैं.


ओएफआर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक बार बंद करने के भी काफी देर तक ये कमरे को गर्म रखते हैं, जिससे बिजली की खपत कंट्रोल में रहती है. इनमें कई पावर सेटिंग मिलती हैं जिससे आप जरूरत के हिसाब से बिजली बचा सकें. थोड़े महंगे जरूर होते हैं लेकिन सेहत और कंफर्ट के मामले में इनका कोई मुकाबला नहीं है. 




बंदूक से ज्यादा क्यों खतरनाक हैं वीडियो एडिटिंग टूल्स, HC ने क्यों कहा ऐसा?


इंस्टेंट हीट देने वाले ऑप्शन


अक्सर ऐसा होता है कि हमें तुरंत ठंड से राहत चाहिए होती है. जैसे ही नहाकर निकले और सामने हीटर चाहिए. ऐसे वक्त के लिए इन्फ्रारेड और हेलोजन हीटर बेस्ट होते हैं. यह हीटर हवा को गर्म करने के बजाय सीधे आपके सामने रखी हुई चीज़ों और इंसान को गर्माहट देते हैं. ठीक वैसे ही जैसे धूप सेकने पर महसूस होता है.यह हीटर ऑन करते ही एक सेकंड के अंदर काम करना शुरू कर देते हैं और बिजली की खपत भी काफी कम करते हैं.


 क्योंकि इनमें फालतू एनर्जी वेस्ट नहीं होती. यह लाइटवेट होते हैं और इनमें टिप-ओवर प्रोटेक्शन भी आता है यानी गलती से गिरने पर यह अपने आप बंद हो जाते हैं. जिससे आग लगने का कोई खतरा नहीं रहता. अगर आप कम बिजली खर्च करने वाला, पोर्टेबल हीटर तलाश रहे हैं तो यह ऑप्शन सबसे बेस्ट है.


एक गलती से हैक हो सकता है Facebook, ऐसे वापस मिलेगा Access

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.