वॉशिंगटन: अमेरिकी स्टेट इलिनोइस में 1.04 अरब डॉलर (करीब 99 अरब भारतीय रुपए) का पावरबॉल जैकपॉट का विजेता आखिरकार सामने आ गया है। 12 अगस्त की ड्रॉइंग के एक महीने से ज्यादा समय बाद उसने अपना इनाम लिया है। इससे यह रहस्य खत्म हो गया कि जीतने वाला टिकट किसके पास था। विजेता की पहचान नहीं खोली गई है, जिसने क्विंसी में Hy-Vee Fast & Fresh से पावरबॉल नंबरों की एक लाइन के लिए 2 डॉलर का 'क्विक पिक' टिकट खरीदा था।
इलिनोइस लॉटरी ने पुष्टि की है कि यह जैकपॉट इलिनोइस में जीता गया अब तक का दूसरा सबसे बड़ा लॉटरी इनाम और पावरबॉल के इतिहास में आठवां सबसे बड़ा इनाम है। इनाम का दावा करने से पहले विजेता ने कई हफ्तों तक पेशेवर कानूनी और वित्तीय सलाहकारों के साथ काम किया और जैकपॉट की रकम एकमुश्त लेने का फैसला किया।
बिलियन डॉलर का पावरबॉल जैकपॉटइलिनोइस लॉटरी के अनुसार, जीतने वाला टिकट 2 डॉलर में खरीदा गया 'क्विक पिक' टिकट था। विजेता ने कहा कि उन्होंने पावरबॉल नंबरों की एक लाइन खरीदी थी और कभी सोचा भी नहीं था कि इस खरीदारी से 1.04 बिलियन डॉलर का जैकपॉट लग जाएगा। मैं इस अप्रत्याशित और असाधारण अवसर के लिए बहुत आभारी हूं।
बताया कि विजेता ने एन्युइटी (किश्तों में भुगतान) विकल्प के बजाय एकमुश्त भुगतान के रूप में इनाम लेने का फैसला किया। 12 अगस्त की ड्रॉइंग के बाद विजेता तुरंत सामने नहीं आया। इससे एक महीने तक यह पता नहीं चल सका कि अरबों डॉलर का टिकट किसके पास है। इलिनोइस कानून के तहत, 250,000 डॉलर से ज्यादा का इनाम जीतने वाले को अपनी पहचान गुप्त रखने की अनुमति है।
विजेता की प्रतिनिधि ने क्या कहाइलिनोइस लॉटरी शिकागो प्राइज सेंटर की मैनेजर अमांडा क्रोसस ने विजेता के कानूनी प्रतिनिधियों की मदद की। क्रॉसस ने कहा, 'आठ साल तक लॉटरी क्लेम प्रोसेस करने के बाद मुझे कई विजेताओं से मिलने का मौका मिला है लेकिन 1 बिलियन का जैकपॉट वाकई बहुत खास है। एक महीना इंतजार के बाद इस ऐतिहासिक इनाम का क्लेम होते देखना रोमांचक था।
अमेरिका के इलिनोइस में जैकपॉट का ये सिलसिला 4 मई को शुरू हुआ और 12 अगस्त की ड्रॉइंग तक जारी रहा। उस दौरान इलिनोइस लॉटरी के खिलाड़ियों ने 53.8 मिलियन से ज्यादा के पावरबॉल टिकट खरीदे। इससे कॉमन स्कूल फंड के लिए 26 मिलियन जुटाए गए, जो पूरे इलिनोइस में K-12 पब्लिक एजुकेशन को सपोर्ट करता है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.