इन दिनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड मार्केट में बढ़ती ही जा रही है. जिसके चलते अब लग्जरी कंपनियां भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कारें लॉन्च कर रही हैं. बता दें कि, जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी पोर्शे ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी पोर्शे केयेन इलेक्ट्रिक को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स स्टैण्डर्ड केयेन इलेक्ट्रिक और हाई-परफॉर्मेंस केयेन इलेक्ट्रिक टर्बो में पेश किया है.
हमारे देश में स्टैण्डर्ड मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ रुपये रखी गई है. जबकि इसके टॉप ऑफ़ द लाइन टर्बो वेरिएंट की कीमत 2.27 करोड़ रुपये तय की गई है. पोर्शे की यह नई लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी नए आर्किटेक्चर पर आधारित है. जो इसे पहले से अधिक स्पेसियस, स्पॉर्टी और एडवांस्ड बनाती है.
बात करें अगर परफॉर्मेंस की तो इस मामले में नई पोर्शे केयेन इलेक्ट्रिक टर्बो किसी रेस कार से कम नहीं है. इसके टर्बो वेरिएंट में लॉन्च कंट्रोल के साथ 1,156 PS की विशाल पावर और 1,500 Nm का टॉर्क मिलता है. जो इसे भारत की सबसे शक्तिशाली पोर्शे कार बनाता है.
जबकि यह एसयूवी महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है जबकि 0 से 200 किमी/घंटा की स्पीड तक पहुंचने में इसे केवल 7.4 सेकंड का समय लगता है. इसकी टॉप स्पीड 260 किमी/घंटा है. वहीं, इसका स्टैण्डर्ड मॉडल 408 bhp की पावर जनरेट करता है जो डेली ड्राइविंग के लिए काफी सही है.

AI Generated Image
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
वहीं, इसके अलावा लंबी दूरी तय करने के लिए केयेन इलेक्ट्रिक टर्बो में 113 kWh क्षमता का हाई-वोल्टेज बैटरी पैक दिया गया है. जो एक बार फुल चार्ज होने पर 623 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है. जबकि स्टैण्डर्ड वेरिएंट में यह रेंज 642 किलोमीटर तक मिलती है.
बता दें कि, इस एसयूवी में 800-वोल्ट फास्ट-चार्जिंग आर्किटेक्चर दिया गया है. इसकी मदद से कार की बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 16 मिनट से भी कम का समय लगता है. जिससे लंबे सफर के दौरान चार्जिंग का समय काफी बच जाता है.

AI Generated Image
आपको बता दें कि, डिजाइन के मामले में नई केयेन इलेक्ट्रिक पहले से अधिक लंबी और चौड़ी बनाई गई है. इसकी लंबाई 4,985 मिमी, चौड़ाई 1,980 मिमी, ऊंचाई 1,674 मिमी और व्हीलबेस 3,023 मिमी है.
जबकि इसमें स्मूथ सर्फेस के साथ क्लासिक पोर्शे लुक दिया गया है. कार की स्टेबिलिटी और हैंडलिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें पोर्शे एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट के साथ एडाप्टिव एयर सस्पेंशन, रियर एक्सल स्टीयरिंग, मूवेबल कूलिंग फ्लैप्स और एक एक्टिव रियर स्पॉइलर स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं.
वहीं, इसके अलावा कार का इंटीरियर बेहद हाई-टेक और आरामदायक बनाया गया है. केबिन में 12.25-इंच का कर्व्ड OLED फ्लो डिस्प्ले दिया गया है. जो मुख्य फंक्शंस को ड्राइवर की आसान पहुंच में रखता है.
वहीं, इसके अलावा ड्राइवर के लिए 14.25-इंच का OLED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट पैसेंजर के लिए एक अलग टचस्क्रीन दी गई है. केबिन फीचर्स में ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक रूफ के लिए पैटर्न लाइटिंग और ठंडे मौसम के लिए पैसेंजर कांटेक्ट सर्फेस पर हीटिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं.
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.