कल से अक्टूबर महीने की शुरुआत हो रही है और महीने की पहली तारीख अपने साथ कई सारे बदलाव लेकर आती है. ऐसे में अगर आप एलपीजी सिलेंडर लेते हैं तो 1 अक्टूबर यानी कल से बदलाव होने जा रहे हैं. अब कल से गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय आपको OTP देना ही होगा.
दरअसल, अब तक तो बिना OTP के भी सिलेंडर दे दिया जाता था, लेकिन अब कल से इस प्रोसेस को पहले से ज्यादा सख्त कर दिया गया है. अब आप जब सिलेंडर की डिलीवरी लेंगे तो आपके मोबाइल फोन पर एक OTP आएगा, जिसे आपको बताना जरूरी होगा. यानी मतलब साफ है कि अब 1 अक्टूबर से बिना OTP वेरिफिकेशन के सिलेंडर की डिलीवरी लेने में दिक्कत आ सकती है.
कैसे पूरा होगा प्रोसेस?
बता दें कि जब आप सिलेंडर की बुकिंग करते हैं तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसके DAC यानी Delivery Authentication Code कहा जाता है. बुकिंग के बाद ये कोड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा और इसे आपको अपने पास तब तक संभालकर रखना है, जब तक आपके घर पर सिलेंडर की डिलीवरी न हो जाए, क्योंकि इसी OTP को आपको डिलीवरी मैन को बताना होगा. यानी जब डिलीवरी मैन आपके घर पर सिलेंडर की डिलीवरी करने आएगा तो पहले आप उसे ये OTP बताएंगे उसके बाद डिलीवरी वाला अपने ऐप में OTP दर्ज करेगा और डिलीवरी को पूरा करेगा.
बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर?
हां, नए नियम के तहत अब OTP बताना अनिवार्य है, इसलिए जब आपके घर सिलेंडर की डिलीवरी हो तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपने पास रखें और OTP डिलीवरी मैन को बताए. ध्यान रखें, ये नियम कल 1 अक्टूबर से लागू हो रहा है.
इस नियम के पीछे क्या मकसद है?
इस नियम के पीछे के मकसद की बात करें तो डिलीवरी के समय OTP लेना सिलेंडर की डिलीवरी को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाना है. इसकी मदद से सिलेंडर की कालाबाजारी और फर्जी बुकिंग को रोकने में काफी मदद मिलेगी. यानी सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देने से ये साफ होगा कि सिलेंडर की डिलीवरी सही ग्राहक के पास हो रही है.
1 अक्टूबर से E-KYC भी जरूरी
सिलेंडर डिलीवरी के समय OTP देने के साथ ही 1 अक्टूबर से एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी को भी जरूरी कर दिया गया है. अब जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई होगी तो उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा. यानी महीने की पहली तारीख से कई चीजों में बदलाव होने जा रहे हैं.
बैंक FD नहीं, इन 5 सरकारी योजनाओं में लगाओ पैसा, जानें कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.