सीएनजी गाड़ियों का इस्तेमाल दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है. ऐसे में अगर आपकी गाड़ी भी सीएनजी से चलती है तो क्या आपने ये सुना है कि अगर सुबह जल्दी या फिर रात में सीएनजी भरवाई जाए तो गैस ज्यादा मिलती है. लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इस बारे में जानना जरूरी है. 


दरअसल, यह बात पूरी तरह से गलत नहीं है, क्योंकि तापमान कम होने पर सीएनजी ज्यादा Dense होती है. यही कारण है कि गाड़ी के टैंक में गैस थोड़ी ज्यादा भर सकती है. इससे माइलेज में भी फायदा हो सकता है. अब जानते हैं कि आखिर सुबह जल्दी या रात के समय में सीएनजी भरवाने पर टैंक में गैस ज्यादा क्यों जाती है? आखिर इसके पीछे कारण क्या है.


ठंडे तापमान का पड़ता है असर


ये तो सभी जानते हैं कि सीएनजी एक गैस है और तापमान जैसा रहेगा उसका असर इसकी Density पर पड़ता है. ऐसे में अगर मौसम ठंडा है तो गाड़ी के टैंक में गैस थोड़ी ज्यादा घनी हो जाती है, यही कारण है कि अगर आप ठंडे तापमान के समय अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवाते हैं तो टैंक में गैस थोड़ी ज्यादा जा सकती है. 


फायदा कितना होता है?


सुबह और रात के समय सीएनजी भरवाने का मतलब ये भी नहीं है कि इससे माइलेज पर काफी फर्क पड़ जाएगा. ऐसा करने से फायदा मामूली ही होता है, लेकिन अगर आप थोड़ी भी बचत करना चाहते हैं तो आपके लिए सुबह या रात के समय सीएनजी भरवाना फायदेमंद साबित हो सकता है. 


Pressure पर भी पड़ेगा असर


गाड़ी में सीएनजी भरवाते समय प्रेशर भी मायने रखता है. सुबह और रात के समय तापमान कम हो जाता है तो इसकी वजह से भी गाड़ी में सीएनजी भरने का प्रोसेस थोड़ा बेहतर हो सकता है और सुबह या रात के समय सीएनजी भरवाने से न केवल टैंक में गैस थोड़ा ज्यादा जा सकती है, बल्कि टैंक में गैस सही प्रेशर पर भरती है.


दिल्ली में 1 अक्टूबर से No PUC- No Fuel नियम लागू, घर बैठे चेक करें स्टेटस


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.