आज सितंबर महीने का आखिरी दिन है और ज्यादातर घरों में गैस सिलेंडर 30 दिन ही चलता है. ऐसे में आज काफी सारे लोगों के घर में गैस खत्म हो गया होगा और लोग बुकिंग कर रहे होंगे. सिलेंडर बुक करने से पहले ताजा रेट देखना काफी जरूरी है. यहां से आप आज के ताजा एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम जान सकते हैं. इससे ये जानकारी भी मिल जाती है कि सिलेंडर के दाम में कितना बदलाव हुआ है.


हालांकि, आज एलपीजी के भाव में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है. दिल्ली से लेकर पटना तक आज घरेलू और कमर्शियल एलपीजी के दाम स्थिर बने हुए हैं. यहां से देखें, शहर अनुसार 14 किलो और 19 किलो वाले गैंस सिलेंडर के दाम. 


शहर अनुसार, 14 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम-













































शहर का नामघरेलू सिलेंडर के रेट
दिल्ली942 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
मुंबई941.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
कोलकाता 968 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
बेंगलुरु944.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
हैदराबाद994 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
चेन्नई957.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
कटक968.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
कोयंबटूर 959.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
रांची 1,010.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम

शहर अनुसार, 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम- 













































शहर का नामकमर्शियल सिलेंडर के रेट 
दिल्ली2,747.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई2,701 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कोलकाता 2,884 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु2,831 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
हैदराबाद2,996 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चेन्नई2,916.5 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कटक 2,885 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कोयंबटूर2,940 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
रांची 2,925.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

एलपीजी ग्राहकों के लिए क्यों खास है आज का दिन?


एलपीजी के ग्राहकों के लिए आज यानी 30 सितंबर का दिन जरूरी है. क्योंकि आज एलपीजी सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने का आखिरी दिन है. 1 अक्टूबर से पहले इसे निपटा लेना है. नहीं तो आपको गैस सिलेंडर पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी.  


एलपीजी गैस कितने दिन में बुक कर सकते हैं?


नए नियम के अनुसार, अब देशभर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की अगली रिफिल बुकिंग अब पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद की जा सकती है. पहले ये दिन 45 दिन रखा गया था. 


एन चंद्रशेखरन दोबारा नहीं बन पाएंगे Tata Sons के चेयरमैन? टाटा ट्रस्ट की मंजूरी बनेगी वजह

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.