फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है. दशहरा हो या दीवाली या फिर आपके घर में कोई शादी, जूलरी तो खरीदना ही पड़ता है. कभी सोना तो कभी चांदी के सामान की जरूरत पड़ जाती है. कल तो सोना 4,133 रुपए गिरकर लोगों को खुश कर गया, वहीं चांदी भी कल 9,297 रुपए लुढ़का. इस के बाद आज, 30 सितंबर को एक बार फिर सोना और चांदी ने राहत दी है. आज सोने और चांदी के रेट में फिर से गिरावट दर्ज की गई है. यहां से जानें आज के ताजा रेट क्या हैं.


कितना सस्ता हुआ सोना?
30 सितंबर, दिन बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने की कीमत 1400 रुपए की गिरावट नजर आई है. इसके बाद आज सोने का भाव 1,48,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया है.  


चांदी का क्या है भाव?
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में आज चांदी 2.32 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर नजर आ रही है. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत में 5,000 रुपए की गिरावट आई थी, जबकि शुक्रवार को चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. 


अंत्तराष्ट्रीय स्तर पर क्या है हाल?
विदेशी बाजारों में पिछले सत्र में चार प्रतिशत की गिरावट के बाद हाजिर सोने में मामूली सुधार देखा गया. सोने की कीमत 30.34 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,145.26 डॉलर प्रति औंस हो गई. वहीं, चांदी की कीमत में भी सुधार आया और ये 60.69 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही. पिछले सत्र में इसमें करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई थी.


दो महीने का कैसा है रिकॉर्ड?
राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत दो महीने में पहली बार 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है. स्थानीय मांग में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण सोने के भाव में 1,400 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है. बता दें कि सोने की कीमत सोमवार को 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी. इससे पहले सोना 31 जुलाई को इसी स्तर के आसपास था और उस समय इसका भाव 1,48,300 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था. 


आज खत्म हो रही हैं ये बड़ी डेडलाइन, LPG से बैंकिंग तक तुरंत चेक करें लिस्ट


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.