सीमेंट के दाम बढ़ने लगे हैं और आने वाले अक्टूबर के महीने में भी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि अक्टूबर में सीमेंट बनाने वाली कंपनियां प्रति बैग कीमतों में 5-20 रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकती है. मानसून खत्म होने और कंस्ट्रक्शन गतिविधियों में दोबारा तेजी आने के बाद अक्टूबर में कीमतों में अधिक बढ़ोतरी की पूरी संभावना है.


हालांकि, सेंट्रम ब्रोकिंग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कीमतों में यह बढ़ोतरी कितने समय तक बनी रहेगी, ह इस बात पर निर्भर करता है कि इसकी मांग कितनी बढ़ती है और क्या डीलर बढ़ी हुई कीमतें मानने को तैयार है. 


दिसंबर से कंस्ट्रक्शन पर ब्रेक


रेट बढ़ाए जाने का सीमेंट कंपनियों का यह फैसला 1 नवंबर, 2026 से 31 जनवरी, 2027 के बीच कंस्ट्रक्शन पर दिल्ली सरकार के प्रतिबंध के ठीक पहले लिया जा रहा है. सर्दियों के मौसम में प्रदूषण की मात्रा काफी हद तक बढ़ जाती है.


इस वजह से 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक 42 दिनों के लिए निर्माण कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रहेगा. इससे दिल्ली-NCR में चल रहे कंस्ट्रक्शन पर ब्रेक लग जाएगी, जिससे सीमेंट की डिमांड भी काफी हद तक कम हो जाएगी.


ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सीमेंट कंपनियां कीमतों में इस बढ़ोतरी को कैसे लागू करती हैं. हो सकता है कि दाम बढ़ाने के बजाय प्रतिबंधों के दौरान कंपनियों को कीमतों में कटौती या डिस्काउंट देने पर मजबूर होना पड़े. 


सितंबर में कितनी बढ़ी कीमत?


सेंट्रम (Centrum) की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के हफ्तों में ईंधन की बढ़ती लागत के कारण सीमेंट कंपनियों के लिए कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है. हालांकि, यह बढ़ोतरी पूरी तरह से डिमांड पर ही टिकी होगी. पिछले दो महीनों में सीमेंट की कीमतों में कोई ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिली, लेकिन सितंबर में इसमें तेजी आई.


जुलाई और अगस्त में कीमतें लगभग स्थिर रहने के बाद सितंबर में पूरे देश में औसत ट्रेड कीमत 7 रुपये प्रति बैग बढ़कर 356 रुपये हो गई. सेंट्रम की जांच से पता चला है कि महीने के दौरान ट्रेड और नॉन-ट्रेड दोनों सेगमेंट में कीमतें बढ़ीं. ज्यादातर बाजारों में नॉन-ट्रेड सेगमेंट में कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई, जहां कंपनियां छोटे-मोटे ग्राहकों को नहीं बल्कि बड़े बिल्डर्स या कॉन्ट्रैक्टर्स को अपना सामान बेचते हैं. 



:


कटकर आएगी सितंबर की सैलरी! जानें इस बार किस हिसाब से कटेगा PF 

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.