सोने की कीमतों में सितंबर के आखिरी दिनों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है. 30 सितंबर 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,48,950 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं अगस्त के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को 24 कैरेट सोना करीब 1,58,260 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास था. यानी करीब एक महीने में सोना 9310 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है.
अगर प्रतिशत में देखें तो 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 5.9% की गिरावट आई है. आइये इसे 1 महीना और पिछले 5 दिन के आकड़े के हिसाब से समझते हैं.
1 महीने में कितना बदला सोने का भाव?
सोने के भाव के आंकड़ों में भी सितंबर के दौरान लगातार कमजोरी दिखाई देती है. सितंबर की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,826 प्रति ग्राम था, जबकि 30 सितंबर को यह करीब 14,895 रुपए प्रति ग्राम पर आ गया. प्रति ग्राम के हिसाब से तो 931 रुपए लेकिन प्रति 10 ग्राम के हिसाब से पूरे 9310 रुपए कमी आई है.
5 दिनों में कितना गिरा सोना?
अब बात करते हैं हाल की तेज गिरावट की. 25 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,52,990 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 30 सितंबर को यह घटकर करीब 1,48,950 रुपए रह गया. यानी सिर्फ 5 दिनों में सोना करीब 4,040 रुपए प्रति 10 ग्राम टूट गया. प्रतिशत के हिसाब से यह गिरावट करीब 2.6% बैठती है.
30 सितंबर को भी सोने की कीमत में करीब 1,370 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 30 सितंबर को 1,48,950 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,36,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा.
क्यों पड़ रहा सोने पर दबाव?
सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत डॉलर में तय होती है. ऐसे में जब डॉलर मजबूत होता है तो दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है और मांग पर दबाव आ सकता है. हालिया गिरावट में मजबूत डॉलर भी सोने पर दबाव बनाने वाले कारणों में शामिल रहा है.
इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने महंगाई की चिंता बढ़ाई है. अगर तेल महंगा रहता है तो महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है. इसके चलते अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की उम्मीद बढ़ती है और इसका असर सोने पर पड़ता है. यही वजह है कि 28 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 1.5% तक गिर गई थी, जबकि घरेलू MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स में भी तेज गिरावट देखने को मिली.
2 अक्टूबर को No UPI Day मनाकर ही दम लेंगे व्यापारी, दिल्ली में उठी विरोध की चिंगारी
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.