अगर आप अपना नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं या अपना मौजूदा कारोबार को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो शुरुआत में कुछ सरकारी योजनाएं आपके काम आ सकती है. हर बिजनेसमैन को अपना कारोबार शुरू करने के लिए दो सर्टिफिकेट ले लेनया चाहिए, पहला Startup India और दूसरा MSME (उद्यम रजिस्ट्रेशन) जैसे ये दोनों रजिस्ट्रेशन काफी फायदेमंद हो सकते हैं.
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनके जरिए बिजनेसमैन आगे मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और योजनाओं के लिए पात्रता हासिल कर सकते हैं. बिजनेस का शुरुआती मॉडल तैयार होने के बाद अगर आपको कारोबार बढ़ाने के लिए पैसों की जरूरत है, तो सरकार की अलग-अलग स्कीम के तहत लोन या फंडिंग के ऑप्शन तलाशे जा सकते हैं.
बिजनेस शुरू करते ही करा लें ये रजिस्ट्रेशन
Startup India: अगर आपका बिजनेस स्टार्टअप की कैटेगरी में आता है, तो Startup India के तहत मान्यता लेने का ऑप्शन देख सकते हैं. हालांकि, इसमें शुरुआती सालों में इनकम टैक्स से पूरी तरह छूट मिलती है.
MSME यानी उद्यम रजिस्ट्रेशन: अगर आपको छोटे और मध्यम बिजनेस स्टार्ट करना है, तो इसके लिए आप उद्यम रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके तहत आपको बिजली बिल और पेटेंट फीस में छूट मिल सकती है.
आपके लिए ये रजिस्ट्रेशन बिजनेस की पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. हालांकि, इन रजिस्ट्रेशन की पात्रता और मिलने वाले फायदे अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए आवेदन कराने से पहले अपनी कंपनी और बिजनेस की पात्रता से जुड़ी सरकारी नियमों की जांच करें.
10 लाख रुपये तक फंडिंग के लिए क्या करें?
अगर आप अपने बिजनेस की शुरुआत कर चुके हैं और अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको करीब 10 लाख रुपये तक की रकम की जरूरत है, तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत बिजनेस लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है.
मुद्रा योजना (Mudra Loan) के तहत पात्र छोटे कारोबारियों को बिजनेस से जुड़ी जरूरतों के लिए लोन दिया जाता है. हालांकि, इसमें लोन की अलग-अलग कैटेगरी और निर्धारित सीमाएं होती हैं. यह लोन होता है, ग्रांट नहीं, इसलिए इसे ब्याज के साथ चुकाना पड़ता है. इसके लिए आप आवेदन ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए कर सकते हैं, लेकिन लोन स्वीकृत बैंक और संबंधित संस्था की जांच और पात्रता पर निर्भर करता है.
2 अक्टूबर को No UPI Day मनाकर ही दम लेंगे व्यापारी, दिल्ली में उठी विरोध की चिंगारी
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.