एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर अपना शो 'व्हाट वुमेन वांट' लेकर आ रही हैं. इस बार का शो काफी धमाकेदार होने वाला है. करीना कपूर ने शो में आने वाले गेस्ट के बारे में बताया है. इस बार शो में मीरा राजपूत नजर आने वाली हैं. इसके अलावा पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे.


करीना कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर फोटोज शेयर की. इस फोटो में पंकज त्रिपाठी संग पोज देती दिखीं. करीना ने लिखा- पंकज भैया के साथ पाउट. वहीं दूसरे फोटो में करीना मीरा राजपूत संग पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने लिखा- लवली मीरा के साथ आज का शो. फोटो में मीरा को व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर टॉप में देखा जा सकता है. इसके साथ उन्होंने लेदर स्कर्ट पहनी थी और बालों को खुला रखा. उन्होंने लाइट मेकअप से लुक कंप्लीट किया. वहीं करीना कपूर रेड कलर के टॉप और मैरून लेदर स्कर्ट में दिखी. उन्होंने मिडिल पार्टेड हेयर स्टाइल बनाई है. 


यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स


उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इस कोलैब के बारे में तो सोचा ही नहीं था. जबरदस्त, ये तो सोच से परे है और गॉर्जियस कॉम्बिनेशन है. वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या, ये कोलैब  है. हे भगवान, दोनों को साथ में देखने का इंतजार है.






बता दें कि करीना कपूर और शाहिद कपूर एक्स कपल हैं. दोनों 2004 में फिल्म फिदा के सेट पर करीब आए थे. दोनों की लव लाइफ काफी चर्चा में रही. उनकी जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते थे. लेकिन 2007 में कपल अलग हो गया. फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था.


इसके बाद दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए. करीना ने एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी कर ली. करीना और सैफ दो बेटों जेह और तैमूर के पेरेंट हैं. वहीं शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत संग शादी की. शाहिद और मीरा दो बच्चे एक बेटी मीशा और एक बेटा जैन के पेरेंट हैं.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.