एशियन गेम्स 2026 में भारतीय जैवलिन थ्रो ने एक बार फिर देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. यशवीर सिंह और रोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत को सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिलाए. दोनों की इस कामयाबी पर स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भी बेहद खुश हैं. नीरज ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका हौसला बढ़ाया. नीरज ने कहा कि वो हमेशा ज्यादा भारतीय थ्रोअर्स को बड़े लेवल पर खेलते देखना चाहते थे.
यशवीर सिंह ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 85.72 मीटर का थ्रो किया. इस थ्रो के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया और अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन भी दर्ज किया. इससे पहले उनका पर्सनल बेस्ट 85.41 मीटर था, जो उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया था.
I have always wanted more Indian throwers to compete at the highest level, and seeing Rohit and Yashvir win medals at the Asian Games is something I am very happy about. Congratulations to both of them, and to Indian athletics! 🇮🇳💪 pic.twitter.com/fFAX4EznVv
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) September 29, 2026
वहीं रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. रोहित ने अपने तीसरे प्रयास में ये दूरी तय की थी. कुछ समय के लिए वो प्रतियोगिता में सबसे आगे भी रहे, लेकिन बाद में यशवीर ने उन्हें पीछे छोड़कर सिल्वर अपने नाम कर लिया.
इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश थारंगा पथिरागे ने जीता. उन्होंने 88.55 मीटर का थ्रो किया. इस तरह भारत को जैवलिन में एक साथ सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिला. भारत ने लगातार दूसरे एशियन गेम्स में पुरुषों की जैवलिन स्पर्धा में दो मेडल अपने नाम किए हैं.
नीरज चोपड़ा चोट के वजह से इस बार एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके. उनकी गैरमौजूदगी में यशवीर और रोहित ने भारत की चुनौती संभाली और दोनों ने पहले तीन स्थानों में जगह बनाई. यशवीर ने जहां पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर जीता, वहीं रोहित ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया. दोनों के इस प्रदर्शन पर नीरज ने भी खुशी जताई.
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.