टीवी सीरियल्स के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. 'अनुपमा' में आरवी का बिजनेस प्रपोजल कहानी में नया मोड़ लाएगा, तो 'वसुधा' में तेजन चंद्रिका के बिजनेस साम्राज्य को चुनौती देगी. वहीं, 'तुम से तुम तक' में गायत्री को अपनी गलती का एहसास होगा, 'गंगा माई की बेटियां' में कौशल्या का पर्दाफाश होगा और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में करण नंदिनी को तलाक देने का फैसला करेगा. आइए जानते हैं इन 5 टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड्स में क्या-क्या खास होने वाला है.


'अनुपमा'
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. आरवी अनुपमा के कैफे 'लव यू जिंदगी कैफे' के लिए बिजनेस प्रपोजल लेकर पहुंचेगा और उसका पार्टनर बनने के लिए इन्वेस्टमेंट ऑफर देगा. हालांकि, अनुपमा उसके ऑफर में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाएगी, जिससे आरवी बुरी तरह नाराज हो जाएगा. इसके बाद आरवी अनुपमा के कैफे और उसके सपनों को बर्बाद करने की ठान लेगा. आरवी का ऑफर सुनते ही पारितोष और पाखी भी उससे सवाल-जवाब करने लगेंगे. वहीं, माही भी आरवी के करीब आने की कोशिश करती नजर आएगी.


'वसुधा'
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो 'वसुधा' के अपकमिंग एपिसोड में चौहान परिवार के बीच बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. बिरजू और लाजवंती के परिवार के चौहान हाउस लौटने के बाद तेजन अब चंद्रिका के बिजनेस साम्राज्य को चुनौती देती नजर आएगी. वहीं, तेजन और लाजवंती बिजनेस के बड़े फैसलों में दखल देने की कोशिश करेगी, जबकि प्रभात की बिगड़ती तबीयत के चलते चंद्रिका उनकी शर्तें मानने के लिए मजबूर होगी. लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब तेजन की असली नीयत और उसका सच चंद्रिका के सामने आ जाएगा.



'तुम से तुम तक'
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो 'तुम से तुम तक' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. गायत्री को अपनी गलती का एहसास होगा और उसे समझ आएगा कि अनु और आर्यवर्धन को घर से बाहर निकालकर उसने बहुत बड़ी गलती की है. वो खुद को कैकेयी और आर्यवर्धन को राम बताते हुए फूट-फूटकर रोएगी और फोन कर उससे माफी मांगेगी. वहीं, अनु अपनी दोस्त सिमरन के सामने अपना दुख जाहिर करती नजर आएगी. दूसरी ओर, मीरा एक बार फिर आर्यवर्धन के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश करेगी, लेकिन उसकी हरकतों से जेन्डे का गुस्सा भड़क जाएगा और वो मीरा को थप्पड़ मारने के लिए आगे बढ़ेगा.



:- Video: पेरिस फैशन वीक में छाईं 52 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन, ब्लैक गाउन में ढाया कहर


'गंगा माई की बेटियां'
टीवी सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' के अपकमिंग एपिसोड में कौशल्या और इंदु रानी का बड़ा पर्दाफाश होने वाला है. सिद्धू के प्लान के तहत कौशल्या खुद अपनी सारी सच्चाई उगल देगी, जिसे सिद्धू रिकॉर्ड कर लेगा. तभी मुरली वहां पहुंच जाएगा और अपनी मां का असली चेहरा देखकर हैरान रह जाएगा.



इसके बाद मुरली खुद पुलिस को बुलाकर कौशल्या को गिरफ्तार करवा देगा, जबकि मनोहर इंदु रानी को भी पुलिस के हवाले करेगा. वहीं, अपनी मां की सच्चाई जानने के बाद मुरली सहाना से हाथ जोड़कर माफी मांगेगा. दूसरी तरफ, स्नेहा की मुश्किलें अभी खत्म नहीं होंगी और उसे फंसाने के लिए एक नई साजिश रची जाएगी. इस मुश्किल वक्त में पारस अपनी बहनों स्नेहा और सिद्धू का साथ देता नजर आएगा.


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में विरानी परिवार में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. नंदिनी का सच सामने आने के बाद करण तुलसी से माफी मांगेगा और बड़ा फैसला लेते हुए नंदिनी को तलाक देने का फैसला करेगा. वहीं, दूसरी ओर मंदिरा मिहिर को मुंबई जाने से रोकने के लिए नई साजिश रचती नजर आएगी. इस बीच तुलसी बच्चों को नंदिनी की ममता और उसकी मजबूरियों को समझाने की कोशिश करेगी और उसका साथ देती नजर आएगी. हालांकि, करण का गुस्सा और तलाक का फैसला परिवार के रिश्तों में नया मोड़ लेकर आएगा.


:- कैप और ऑल-ब्लैक लुक में सलमान खान ने लूटी लाइमलाइट, डैशिंग अंदाज पर फिदा हुए फैंस

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.