'राइज एंड फाल 2' रिएलिटी शो में नजर आ रही एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि वो सोचती थीं 'शादी तो होने से रही, इसलिए मैं अकेले ही IVF से बच्चा करने वाली थी...'
एक्ट्रेस ने इस सो में बात करते हुए कहा, 'मैं तो आईवीएफ कराने वाली थी. मैंने तो अपने पैंरेट्स को भी मना भी लिया था कि शादी तो होने से रही. तो मैं आईवीएफ से बच्चा करुंगी.'
हालांकि उनकी ये बात सुनकर उनके पैरेंट्स् थोड़े परेशान हुए थे. एक्ट्रेस ने बताया, 'पैंरेट्स बहुत ही स्वीट हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया जैसे देश में ये बहुत ही चैलेंजिंग होगा. लेकिन अगर तुम यही चाहती हो तो करो.'

उन्होंने ये भी बताया कि बाद में फहाद से दोस्ती हुई. दोनों ने तीन महीने डेट किया था. और फिर ऐसा हुआ.
स्वरा ने कहा- 'हमने कोर्ट मैरिज की थी. उस वक्त हमें दो- दिन खुशखबरी एक साथ मिल गई थी.'
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद उन्होंने 16 फरवरी 2023 को शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी.
उन्होंने दिल्ली में 16 मार्च 2023 को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था जिसमें राजनीति के कई दिग्गज लोग शामिल हुए थे.
ये शो पॉलिटिकल स्टेटमेंट से ज्यादा चर्चा में आ रहा है. इसी दौरान मनीष कश्यप ने भी स्वरा भास्कर को लेकर अपनी राय रखी.
मनीष ने कहा, 'मैंने उनके बारे में बाहर कभी कुछ नहीं कहा. उनकी विचारधारा मुझे पसंद नहीं है. उन्होंने एक दो बार ट्वीट वगैरह कर दिया था.जब मैं जेल गया था तो मेरे खिलाफ पोस्ट किया था. बुरे समय में मैं किसी को ट्रोल नहीं करता हूं. मेरी ऐसी आदत नहीं है.'

इसके बाद तारीफ करते हुए कहा, 'लेकिन सच बोलना चाहिए. स्वरा बहादुर लेडी हैं.नॉलेज है आइडिया है. सब कुछ है. अपनी बातों को दमदार तरीके से रखती हैं लेकिन कुछ ऐसी बातें कर देती हैं कि सारी चीजें खत्म हो जाती हैं.'
आपको बता दें कि ये रिएलिटी शो प्राइम वीडियो और एमएक्सप्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है. इसे आप हर रोज दोपहर 12 बजे देख सकते हैं.
आपको बता दें कि इस रिएलिटी शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. इसमें 15 कंटेस्टेंट हैं.
लेकिन पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर और मनीष कश्यप, तेज प्रताप यादव बाकियों से ज्यादा फुटेज ले रहे हैं.
उनके अलावा इस शो में गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, कायरा, इरिना रूड़ाकोवा, अनीश भगत, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, काजल राघवानी, राज ग्रोवर हैं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.