डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हाल ही में मेकर्स ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के दिलचस्प फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किए, जिन्होंने फिल्म को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया.
अब फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू एक्टर रणबीर कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए एक साथ आई, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है.
'लव एंड वॉर' की टीम ने मनाया रणबीर कपूर का बर्थडे
रणबीर कपूर आज, 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास अवसर पर फिल्म लब एंड वॉर के कलाकारों, निर्देशक संजय लीला भंसाली और पूरी टीम ने एक साथ मिलकर शानदार बर्थडे डिनर का आयोजन किया. सुपरस्टार के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम का एक नजर आई.
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर के जन्मदिन के डिनर सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, आज सिर्फ़ प्यार, कोई जंग नहीं! हैप्पी बर्थडे रणबीर!'
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'?
बता दें, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आने के बाद अब दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर 'लव एंड वॉर' की दुनिया देखने का इंतजार करना और भी मुश्किल हो गया है.
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
'रामायण' में नजर आएंगे रणबीर कपूर
बता दें, लव एंड वॉर से पहले रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे. फिल्म में वो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को दो पार्ट में बनाया गया है. इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.