रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट दिख रही है. हाल ही में फिल्म के पोस्टर रिलीज हुए. फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. अब खबरें हैं कि फिल्म की रिलीज डेट प्री-पोन हो रही है.


खबरें थीं कि पहले फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब फिल्म को एक दिन पहले 5 नवंबर को रिलीज करने की खबरें हैं.


बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखा, 'रामायण के मेकर्स ने डिसाइड किया है कि फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म को एक ही दिन वर्ल्डवाइड रिलीज करने का प्लान है. स्टेकहोल्डर नई रिलीज डेट के लिए लगभग तैयार हैं. अगर फाइनल अप्रूवल मिल जाता है तो मेकर्स जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करेंगे.'


फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियली अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है.


फिल्म के पोस्टर हुए रिलीज


फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है. मेकर्स फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करना शुरू कर रहे हैं. फिल्म का पोस्टर लॉन्च भी काफी ग्रैंड लेवल पर हुआ. पोस्टर में राम-सीता और लक्ष्मण के कैरेक्टर्स को दिखाया गया. वहीं दूसरे पोस्टर में रावण का लुक रिलीज किया गया. अब देखना होगा कि फिल्म कब रिलीज होती है.






फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में दिखे हैं. वहीं साई पल्लवी मां सीता के किरदार में हैं. लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे हैं. वहीं सनी देओल हनुमान के रोल में दिखेंगे. रावण का किरदार यश निभा रहे हैं. फिल्म में दशरथ के रोल में अरुण गोविल नजर आएंगे. वहीं रकुलप्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में हैं. कैकई का रोल लारा दत्ता निभा रही हैं. फिल्म के ट्रेलर से सभी के लुक सामने आ गए हैं. बस हनुमान का लुक अभी तक सामने नहीं आया है. 


बता दें कि फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.