तमिल इंडस्ट्री ने सूर्या, रजनीकांत, विक्रम, कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स दिए हैं. तमिल फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते हैं. सालों बाद भी इन सुपरस्टार्स की फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते हैं. सुपरस्टार्स की शानदार एक्टिंग, जबरदस्त स्टोरीटेलिंग स्किल्स और म्यूजिक फिल्मों में जान डाल देता है. आज हम आपको 5 ऐसी ही क्लासिक तमिल फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. साथ ही जानते हैं उन फिल्मों को ओटीटी पर कहां देख सकते हैं.
मुल्लुम मालारुम
फिल्म को जे महेंद्रन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में रजनीकांत, शोभा, और सरत बाबू जैसे स्टार्स थे. फिल्म के सिनमैटोग्राफर बालू महेंद्रन थे. वहीं फिल्म का म्यूजिक Ilaiyaraaja ने दिया. फिल्म में रजनीकांत ने काली का रोल प्ले किया था. फिल्म 1978 में आई थी.
इस फिल्म को आप ओटीटी पर अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
मुगावरी
वी. जेड. दुरई ने फिल्म को डायरेक्ट किया था. फिल्म में अजीत कुमार लीड रोल में थे. इस फिल्म में अजीत कुमार एक म्यूजिक डायरेक्टर के रोल में थे, जो सपने, फाइनेंशियल दिक्कतें, फैमिली और रिलेशनशिप में बैलेंस बनाने को लेकर जूझते हैं. फिल्म में अजीत कुमार के अलावा ज्योतिका, विवेक जैसे स्टार्स थे. इस फिल्म में अजीत कुमार ने अपनी एक्टिंग से दिल जीत लिया था. उन्होंने फिल्म में मास हीरो की इमेज से हटकर इंसेंट रोल प्ले किया था.
इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियोज पर देख सकते हैं.
पूवे उनक्कागा
इस फिल्म में थलपति विजय लीड रोल में थे. फिल्म को विक्रमन ने डायरेक्ट किया था और लिखा था. फिल्म में विजय के अलावा अरविंद, नागेश, अनुज,संगीता और चार्ली जैसे स्टार्स थे. फिल्म का म्यूजिक एस.ए राजकुमार ने कंपोज किया था. इस फिल्म ने विजय के करियर में अहम रोल प्ले किया था. फिल्म में फैमिली, रोमांस, ह्यूमर और त्याग देखने को मिला.
फिल्म को आप सन NXT और एयरटल एक्स्ट्रीम प्ले पर देख सकते हैं.

पीथामगन
इस फिल्म में विक्रम और सूर्या नजर आए थे. इसके अलावा फिल्म में लैला, संगीता भी दिखे. फिल्म को बाला ने डायरेक्ट किया था. फिल्म 2003 में आई थी. इस फिल्म को बहुत सराहा गया. फिल्म को आप सन NXT पर देख सकते हैं.
मूंद्रम पिराई
फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बालु महेंद्र ने डायरेक्ट किया. फिल्म में कमल हासन और श्रीदेवी लीड रोल में थे. फिल्म में सिल्क स्मिता, YG महेंद्रन, पूर्णम विश्वनाथन जैसे स्टार्स दिखे थे. फिल्म में कमल ने स्कूल टीचर का रोल प्ले किया था. वहीं श्रीदेवी ने एक ऐसी महिला का रोल प्ले किया है जिसकी याददाश्त चली जाती है. फिल्म बहुत इमोशनल कर देने वाली है. फिल्म को 1983 में हिंदी में भी रीमेक किया गया. फिल्म का नाम सदमा था.
फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.