सोशल मीडिया यूजर्स के लिए Meta एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रहा है जिससे Instagram और Facebook पर मौजूद फोटो, वीडियो और Reels को WhatsApp पर शेयर करने के लिए पहले उन्हें डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह सुविधा WhatsApp के अंदर ही कंटेंट चुनने का ऑप्शन देगी.
अभी अगर कोई यूजर Instagram या Facebook की अपनी Reel या फोटो WhatsApp पर शेयर करना चाहता है तो उसे संबंधित ऐप खोलकर कंटेंट ढूंढना पड़ता है. कई मामलों में वीडियो को डाउनलोड करके WhatsApp में दोबारा अपलोड करना भी पड़ता है. नए फीचर के आने के बाद यह प्रोसेस आसान हो सकता है. WhatsApp के मीडिया पिकर में Instagram और Facebook नए मीडिया सोर्स के तौर पर दिखाई देंगे. वहां से यूजर अपने अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट, Reels और Stories को सीधे चुनकर WhatsApp चैट या Status में शेयर कर सकेगा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के मीडिया पिकर में एक ड्रॉपडाउन ऑप्शन मिलेगा. इसमें Instagram और Facebook अकाउंट को चुनकर वहां उपलब्ध मीडिया को ब्राउज किया जा सकेगा. कंटेंट को उसी तरह ग्रिड में देखा जा सकेगा, जैसे WhatsApp के नॉर्मल मीडिया पिकर में फोन की फोटो और वीडियो दिखाई देते हैं. यूजर किसी Reel, पोस्ट या Story को चुनकर सीधे चैट में भेज सकता है या WhatsApp Status में इस्तेमाल कर सकता है.
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp अकाउंट को Meta के Accounts Center से Instagram और Facebook अकाउंट के साथ लिंक करना जरूरी होगा. Meta पहले से ही Accounts Center के जरिए अपने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बीच कुछ क्रॉस-प्लेटफॉर्म फीचर्स उपलब्ध करा रहा है.
फिलहाल यह सुविधा WhatsApp के लेटेस्ट Beta वर्जन पर चुनिंदा Android और iOS यूजर्स के लिए टेस्ट की जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार इसे धीरे-धीरे ज्यादा Beta टेस्टर्स तक पहुंचाया जा रहा है. हालांकि, Meta ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इसका Stable Version सभी यूजर्स के लिए कब जारी होगा.
यह फीचर मुख्य रूप से Linked Instagram और Facebook अकाउंट से WhatsApp में मीडिया लाने के लिए है. रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp को Accounts Center से जोड़ने पर पर्सनल चैट और कॉल की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन खत्म नहीं होती है. साथ ही, यह इंटीग्रेशन दूसरे Meta प्लेटफॉर्म को WhatsApp में मौजूद मीडिया का नॉर्मल एक्सेस नहीं देता है.
Google Maps और Earth में क्या है फर्क? जानें क्या है दोनों की टेक्नोलॉजी
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.