बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर अपने स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर चर्चा में हैं. दोनों हाल ही में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के खास 'मिजवान वेलफेयर फैशन शो' में शोस्टॉपर बने. 26 सितंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित इस फैशन शो ने अपने 15 साल पूरे किए. इस खास मौके पर विक्की और आलिया ने साथ में रैंप वॉक किया और अपने शानदार अंदाज से महफिल लूट ली.
इस खास शो के लिए मनीष मल्होत्रा के शोस्टॉपर बने विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे ही रैंप पर उतरे, हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं. दोनों ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए शानदार आउटफिट्स पहनकर रैंप पर एंट्री की. इस दौरान दोनों का लुक काफी रॉयल नजर आया.
'महाराज और रानी' के अवतार में बिखेरा रॉयल जलवा
विक्की और आलिया हाथों में हाथ डाले रैंप पर चलते दिखे और दोनों ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक स्टनिंग पोज दिए. रैंप पर वॉक करने के दौरान दोनों एक्टर्स काफी कंफर्टेबल नजर आए. विक्की और आलिया एक-दूसरे से बातें करते हुए और मुस्कुराते हुए भी दिखे. दोनों की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस को भी उनकी ऑन-रैंप केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है.
View this post on Instagram
राजघराने की रानी लगीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने इस खास मौके के लिए आइवरी और सिल्वर टोन का खूबसूरत लहंगा पहना था. उनके आउटफिट पर बारीक चिकनकारी कढ़ाई की गई थी, जो इस पूरे लुक की खासियत रही. इसके साथ आलिया ने स्टेटमेंट डायमंड चोकर, ईयररिंग्स और रिंग्स कैरी की. खुले बाल और मिनिमल मेकअप में एक्ट्रेस का लुक काफी एलिगेंट नजर आया. उनका पूरा लुक ट्रेडिशनल होने के साथ ग्लैमरस भी था और वो किसी राजघराने की रानी से कम नहीं लगीं.
View this post on Instagram
रॉयल लुक में नजर आए विक्की कौशल
वहीं, विक्की कौशल भी इस मौके पर बेहद शाही अंदाज में नजर आए. उन्होंने मिडनाइट ब्लू और व्हाइट-कॉबाल्ट ब्लू टोन की शेरवानी पहनी थी, जिस पर फ्लोरल चिकनकारी वर्क किया गया था. इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस कैरी किया. शेरवानी में विक्की का लुक काफी रॉयल और क्लासी नजर आया. उनका ये एथनिक अवतार उनकी पर्सनैलिटी पर खूब जंच रहा था.
15 साल से 'मिजवान' से जुड़े हैं मनीष मल्होत्रा
'मिजवान वेलफेयर फैशन शो' सिर्फ फैशन और बॉलीवुड सितारों तक सीमित नहीं है. ये शो उत्तर प्रदेश के मिजवान गांव की महिला कारीगरों की चिकनकारी को एक बड़ा मंच देने के लिए जाना जाता है. शबाना आजमी और मनीष मल्होत्रा लंबे समय से इस पहल से जुड़े हुए हैं. इस साल इस खास फैशन शो ने अपने 15 साल पूरे किए हैं.
:- अमीरी की रेस से बाहर हुए जूही चावला और करण जौहर, M3M Hurun Rich List में बड़ा उलटफेर
View this post on Instagram
शबाना आजमी के पिता और मशहूर शायर कैफी आजमी ने मिजवान वेलफेयर सोसाइटी की शुरुआत गांव की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की थी. इस पहल का मकसद ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर देना और उनकी पारंपरिक कारीगरी को आगे बढ़ाना था. बाद में मनीष मल्होत्रा भी इस पहल से जुड़े और उन्होंने मिजवान की महिला कारीगरों की चिकनकारी को फैशन की दुनिया में एक बड़ा मंच देने में अहम भूमिका निभाई.
'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे विक्की कौशल-आलिया भट्ट
बता दें कि विक्की कौशल और आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे.
View this post on Instagram
फिल्म में रणबीर कपूर भी लीड रोल में हैं. ये पहली बार है जब तीनों कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं. फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स के फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं.
View this post on Instagram
रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक में वो विंटेज कार चलाते नजर आए थे, जबकि आलिया भट्ट का लुक रेट्रो ग्लैमर से भरपूर था. वहीं, विक्की कौशल के पोस्टर में उनका इंटेंस और विंटेज अवतार देखने को मिला.
View this post on Instagram
'लव एंड वॉर' सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी. फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी.
:- आयुष्मान खुराना या सारा अली खान, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानें दोनों की नेटवर्थ
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.