ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका कथित वेडिंग इनविटेशन वायरल हुआ, जिसके बाद उनकी शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
वेडिंग रुमर्स के बीच ओरी को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. उनके एयरपोर्ट से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए है.
शादी के रूमर्स के बीच एयरपोर्ट पहुंचे ओरी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ओरी एयरपोर्ट की ओर जाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो कैजुअल लुक में दिखाई दिए. एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करने की कोशिश की, लेकिन ओरी ने रुककर पोज नहीं दिए और बिना रुके आगे बढ़ गए.

View this post on Instagram
इस दिन होंगे इवेंट्स
बता दें, वायरल हो रहे कथित वेडिंग कार्ड के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को दो दिन का वेडिंग वीकेंड रखा गया है. कार्ड में शुक्रवार शाम 'महफिल-ए-सूफियाना' का जिक्र है, जबकि शनिवार को 'रंग-ए-इश्क' और 'शादी मुबारक' जैसे इवेंट्स होने की बात कही गई है.
View this post on Instagram
ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वेडिंग इनविटेशन का वीडियो भी शेयर किया था. इसके बाद उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर और जोर पकड़ लिया. हालांकि, ओरी ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे ओरी
ओरी इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं. वहीं शो का सेमी-फिनाले 26 और 27 सितंबर को है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.