नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म को लेकर हर नए खुलासे के साथ दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. इसी बीच मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश का रावण के रूप में पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें उनके दमदार अवतार की झलक देखने को मिल रही है.


ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यश का रावण अवतार फिल्म के सबसे पॉपुलर पहलुओं में से एक बना हुआ है. यश को रावण के रोल में देखने के लिए फैंस बेताब हैं.


रावण बन छाए रॉकिंग स्टार यश
नए पोस्टर में यश काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कीमती रत्नों से जड़ा सुनहरा मुकुट, भारी हार और सोने के भारी कंगन पहने हुए हैं. अपनी तीखी नजरों और शानदार अंदाज से यश पूरे पोस्टर में छाए हुए हैं.


पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'तीनों लोकों का शासक, रावण.' पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूजर्स यश की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)







वहीं इससे पहले मेकर्स ने 'रामायण' से एक और पोस्टर शेयर किया था, जिसमें, रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आए.





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)







'रामायण' की कास्ट
बता दें, फिल्म में सनी देओल हनुमान, अरुण गोविल दशरथ, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी.


कब रिलीज होगी 'रामायण'?
फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.