अजय देवगन इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3 द कनक्लूजन' को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर लगातार इसके प्रमोशन में बिजी हैं. बीते दिन ही वो कपिल शर्मा शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आए थे. अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में आने वाले हैं. इसी बीच अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और अब धड़ल्ले से इसके लिए टिकट्स बुकिंग की जा रही है. चलिए बताते हैं फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई कर ली है और ओपनिंग डे प्रिडिक्शन क्या कहता है.


अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग आज यानी कि 27 सितंबर से शुरू हुई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग की खिड़की खुलते ही इसके लिए धड़ल्ले से टिकट बुक्स किए जा रहे हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ 2.94 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जबकि बिना ब्लॉक सीट के फिल्म ने 1.24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस लिहाज से फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी है.


2026 की बॉलीवुड की 7 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, जिन्होंने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री


'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन


अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन के बारे में बात की जाए तो माना जा रहा है कि इसे हिट फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' के वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिलने वाला है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने वाली है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 45-50 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. 





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)







चूंकिं 'दृश्यम 3' गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्तूबर को रिलीज की जाएगी. इसे कमाई के लिए वीकेंड पर तीन दिनों की टाइम मिलेगा. क्योंकि गांधी जयंती की छुट्टी की वजह से अगला वीकेंड लंबा यानी की तीन दिनों का होने वाला है. हिट फ्रेंचाइजी, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और लॉन्ग वीकेंड का अजय देवगन की फिल्म को पूरा फायदा मिल सकता है.


'द पैराडाइज' 100 करोड़ के पार, बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म


'दृश्यम' के दोनों पार्ट का कलेक्शन


बहरहाल, अगर 'दृश्यम' के दोनों पार्ट के कलेक्शन के बारे बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 110.40 करोड़ तो पहले दिन 5.85 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 90.63 करोड़ किया था. इसके साथ ही 'दृश्यम 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 15.38 करोड़, इंडिया में 239.67 करोड़ और वर्ल्डवाइड 342.31 करोड़ का कारोबार किया था. 


इसके अलावा अगर 'दृश्यम 3' के बारे में बात की जाए तो इसमें अजय देवगन, श्रिया सरन और इशिता दत्ता जैसे कलाकार अहम रोल में हैं, जो कि फिर से सालगांवकर फैमिली बनकर वापसी कर रहे हैं. वहीं, फिल्म में अक्षय खन्ना को एक्टर जयदीप अहलावत ने रिप्लेस किया है. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.