US Immigration Updates: अमेरिका में जॉब कर रहे भारतीय वर्कर्स और पढ़ाई पूरी करने के बाद यहां नौकरी के रास्ते ग्रीन कार्ड पाने की सोच रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है। अमेरिका में स्थायी रूप से रहने के लिए मिलने वाला ग्रीन कार्ड अब उनकी पहुंच से दूर हो सकता है। इसके पीछे की वजह अमेरिकी सांसद के जरिए लाया जा रहा एक बिल है। इस बिल में रोजगार के आधार पर मिलने वाले ग्रीन कार्ड को बंद करने की मांग की गई है।
दरअसल, अमेरिकी इमिग्रेशन नियमों में कई बड़े बदलावों के बीच, ने एक नया बिल पेश किया है। इस बिल का मकसद ग्रीन कार्ड लॉटरी और रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड को खत्म करना है। ये सिर्फ एक बिल है और ऐसे कई बिल अक्सर कानून बनाने वालों की तरफ से पेश किए जाते हैं, जो कभी असल कानून नहीं बन पाते।
बिल में क्या कहा गया है?अलाबामा के रिपब्लिकन नेता ने 24 सितंबर को पेश किया। इस बिल के तहत, जो एम्प्लॉयर (कंपनी) विदेशी कर्मचारियों को काम पर रखना चाहते हैं, उन्हें पहले अमेरिकी कर्मचारियों को भर्ती करना होगा और यह सर्टिफाई करना होगा कि विदेशी कर्मचारी की हायरिंग से किसी अमेरिकी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। इस बिल को सीनेट की ज्यूडिशियरी कमिटी के पास भेजा गया है।
ग्रीन कार्ड को लेकर क्या बदलने की मांग है?
- इस प्रस्ताव के तहत, नौकरी पर आधारित मौजूदा इमिग्रेंट वीजा कैटेगरी की जगह एक पॉइंट्स-बेस्ड प्रोग्राम लाया जाएगा।
- आवेदकों को एजुकेशन, अंग्रेजी भाषा में महारत, ज्यादा सैलरी वाली अमेरिकी नौकरी के ऑफर, मिलिट्री सर्विस और असाधारण उपलब्धियों जैसे आधारों पर पॉइंट्स मिलेंगे।
- इस कानून का मकसद नौकरी पर आधारित मौजूदा को बदलकर, मेरिट-बेस्ड क्राइटेरिया के आधार पर आवेदकों का मूल्यांकन करना है।
- इस बिल में एम्प्लॉयर-अटेस्टेशन (कंपनी द्वारा पुष्टि) का एक नया सिस्टम भी प्रस्तावित है।
- कंपनियों को ये साबित करना होगा कि उन्होंने अमेरिकी कर्मचारियों को काम पर रखने की ईमानदार कोशिश की और नौकरी का ऑफर ऐसे अमेरिकी कर्मचारी को दिया, जो समान या बेहतर क्वालिफिकेशन वाला था।
- कंपनियों को ये भी साबित करना होगा कि विदेशी कर्मचारी को काम पर रखने से पहले, तय समय के दौरान उन्होंने उसी तरह की नौकरी से किसी अमेरिकी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला था।
नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर सिविल जुर्माना लगाया जा सकता है। बिल में कुछ उल्लंघनों के लिए 5,000 डॉलर तक, जानबूझकर किए गए हर उल्लंघन के लिए 25,000 डॉलर और जानबूझकर किए गए उल्लंघन के कारण किसी अमेरिकी कर्मचारी की नौकरी जाने पर 50,000 डॉलर तक के जुर्माने का प्रावधान है। नियमों का पालन न करने का सिलसिला या आदत होने पर क्रिमिनल पेनल्टी (आपराधिक दंड) भी लग सकती है।