कानपुर और दिल्ली के बीच यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने नई डेली ट्रेन को मंजूरी दे दी है. ट्रेन नंबर 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल मेल दोनों दिशाओं में रोज चलेगी. इस ट्रेन से कानपुर के अलावा इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद समेत रास्ते के कई शहरों के यात्रियों को फायदा होगा.
कानपुर से रात 8:40 बजे चलेगी नई ट्रेन
ट्रेन नंबर 14153 कानपुर सेंट्रल से रात 8 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 14154 आनंद विहार से रात 11 बजकर 25 मिनट पर चलेगी और सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन करीब 428 किलोमीटर का सफर तय करेगी. कानपुर से आनंद विहार पहुंचने में 8 घंटे 10 मिनट, जबकि वापसी में करीब 8 घंटे लगेंगे.
8 स्टेशनों पर होगा ठहराव
नई ट्रेन के रास्ते में फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद स्टेशन पर कमर्शियल स्टॉपेज होंगे. रातभर चलने वाली इस ट्रेन से कानपुर और दिल्ली-एनसीआर के बीच यात्रियों को एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. खासतौर पर इटावा, अलीगढ़ और गाजियाबाद जैसे प्रमुख शहरों के यात्रियों के लिए यह कनेक्टिविटी फायदेमंद होगी.
किराया किराया हो सकता है?
बता दें कि ये मेल ट्रेन होगी, तो इसलिए इसका किराया भी एक सामान्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेन की ही तरह होने की उम्मीद की जा रही है. कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच लगभग 428 किलोमीटर की दूरी है. हां, लेकिन ये जरूर है कि अभी अलग-अलग क्लास का किराया कितना होगा, ये तो रेलवे की ओर से जब घोषणा की जाएगी तब ही पता चलेगा.
रात में सफर करने वाले यात्रियों को होगा फायदा
सबसे खास बात तो यह है कि ये ट्रेन मुख्य रेल रूट से होकर गुजरेगी इसलिए इससे कानपुर के अलावा भी इन जगहों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा, इनमें इटावा, अलीगढ़ और गाजियाबाद के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. यानी इस ट्रेन का फायदा खासतौर पर रात के समय में सफर करने वाले यात्रियों को होगा.
खो गया टिकट तो भी रेलवे देगा हर्जाना, कोर्ट ने पीड़ित के हक में सुनाया फैसला
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.