22 सितंबर को क्रिकेट में नया इतिहास लिखा गया, जब भारत और जापान के बीच पहली बार कोई टी20 मैच खेला गया. उस पांच-पांच ओवर के मैच में टीम इंडिया ने 2 रनों की करीबी जीत दर्ज की थी. उस मुकाबले में वाइड को लेकर खूब बवाल मचा था.


दरअसल आखिरी ओवर में अक्षर पटेल की एक गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया था, लेकिन टीम इंडिया के विरोध के बाद फैसला बदल दिया गया. इस वजह से भारतीय टीम पर चीटिंग के आरोप भी लगाए गए. अब इस पूरे विवाद पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय दी है.


क्यों मचा था बवाल?


सबसे पहले समझ लीजिए कि आखिरी ओवर में क्या हुआ था और सारा बवाल किस वजह से खड़ा हुआ? अक्षर पटेल आखिरी ओवर फेंक रहे थे, जापान को जीत के लिए 8 रन बनाने थे. इसी बीच अक्षर पटेल ने गेंद फेंकी, जिसपर बाएं हाथ के बल्लेबाज एलेक्जेंडर शिराई पाटमोर ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बहुत अधिक टर्न होकर लेग-साइड की तरफ चली गई.


ग्राउंड अंपायर ने गेंद को वाइड करार दिया, लेकिन भारतीय कप्तान और खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया. विरोध के बाद अंपायरों ने गेंद को वाइड से बदल कर लीगल करार दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और भारतीय टीम पर चीटिंग के आरोप लगाए जाने लगे.


 ICC के नियमों की मानें तो रिवर्स स्वीप खेलने पर ऑफ-साइड वाइड गाइडलाइंस लागू हो जाती हैं. अगर बाएं हाथ का बल्लेबाज रिवर्स स्वीप खेल रहा है, तो उसके लिए ऑफ-साइड की दिशा बदल जाएगी, इसी कारण अक्षर पटेल की गेंद को लीगल करार दिया गया.


आकाश चोपड़ा ने समझाया सबकुछ


पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जब यह घटना हुई, तब उनकी समझ गलत थी. उन्हें लगा कि स्विच हिट खेलने पर दोनों तरफ की वाइड लाइन गेंदबाज को फायदा देती है, न कि रिवर्स स्वीप खेलने पर.


आकाश ने कहा, "एक और बड़ी मुश्किल यह थी कि जब बॉलर ने गेंद छोड़ी, क्या ठीक उसी समय बल्लेबाज ने अपना स्टांस बदला था या नहीं? उस समय मैं समझता था कि अगर बॉल फेंके जाने से पहले स्टांस नहीं बदला है, तो वाइड को वाइड ही कहा जाएगा, लेकिन इस मामले में मैं गलत साबित हुआ."


आकाश ने आगे बताया कि उन्होंने ICC के नए नियमों को पढ़ा और समझा. अब वे नए नियम रिवर्स स्वीप और स्विच हिट में अंतर नहीं करते हैं. अंपायर अब दोनों चीजों को समान दृष्टि से देखते हैं. वहीं नए नियम कहते हैं कि गेंद छोड़े जाने के समय बल्लेबाज ने स्टांस बदला है या नहीं, यह मायने नहीं रखता है. अब सिर्फ यह देखा जाता है कि बल्लेबाज ने स्टांस किसी भी समय पर बदला है या नहीं.



वैभव सूर्यवंशी के लिए तिलक वर्मा या शिवम दुबे होंगे बाहर? कैफ ने बताया प्लेइंग-11 का फॉर्मूला

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.