भोला पांडेय, फरीदाबाद: बल्लभगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत निवेश के नाम पर रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 3,21,999 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लबगढ की टीम ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंकुर श्रीवास्तव (36) वासी जिला लखनउ उत्तर प्रदेश, विवेक राय (20), प्रकाश सरकार (33) वासी ऋषिकेश उत्तराखण्ड के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को पुलिस टीम ने 21 सितंबर को उत्तराखंड से काबू किया है।






पुलिस ने क्या बतायापुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-7D निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने 16 अप्रैल 2026 को फेसबुक पर 21,999 रुपये निवेश करने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करते ही उसे एक व्हॉट्सएप नंबर से मैसेज आया। मैसेज में उसे शेयर ट्रेडिंग में पैसे निवेश करने के लिए सुझाव दिए, जिसके बाद उसने शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने के लिए अपनी सहमती दे दी और 16 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कुल 3,21,999 रुपये निवेश किए। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर बल्लबगढ में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।






आरोपियों में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियरप्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी खाता प्रोवाईडर हैं। प्रकाश सरकार ने विपुल रॉय से कपिल का खाता लेकर आगे विवेक और अंकुर को दिया था। विवेक और अंकुर ने यह खाता टेलीग्राम के माध्यम से आगे ठगों को भेजा था। अंकुर B.Tech पास है और सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वहीं विवेक 12वीं और प्रकाश 8वीं पास है। आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। कपिल और विपुल रॉय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.