‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर सुरेंद्र पाल एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई शो या फिल्म नहीं, बल्कि सोसायटी से जुड़ा विवाद है.                                                                                         


सुरेंद्र पाल और सोसायटी के कुछ निवासियों ने  नारंग रियल्टी  पर सोसायटी परिसर में कथित अवैध निर्माण कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि बिल्डर की तरफ से आधी रात करीब 2 बजे JCB लाकर कॉमन एंट्रेंस गेट तक तोड़ दिया गया.


सुरेंद्र पाल और दूसरे निवासियों के दावे के मुताबिक, सोसायटी के कॉमन एरिया में निर्माण के लिए कथित तौर पर पिलर खड़े करने और खुदाई का काम शुरू किया गया. उनका आरोप है कि यह काम बिना जरूरी अनुमति के किया जा रहा था. इसी दौरान बिल्डर की तरफ से कथित तौर पर रात करीब 2 बजे JCB लाई गई और सोसायटी के कॉमन एंट्रेंस गेट को तोड़ दिया गया.


निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस निर्माण का विरोध किया और बाद में कथित तौर पर लगाए गए पिलर्स को खुद हटाया. उनका आरोप है कि विरोध के दौरान वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की गई और कुछ निवासियों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया.





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by Surendra Pal Singh (@actorsurendrapal)







'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंची 'द वन' की टीम, तमन्ना भाटिया ने लूटी महफिल


पुलिस से मदद मांगी, तो ‘सिविल मैटर’कहकर लौटाने का आरोप


इस पूरे विवाद में सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी उठाया जा रहा है. सुरेंद्र पाल और प्रभावित निवासियों का दावा है कि घटना के दौरान उन्होंने पुलिस से मदद मांगी थी. हालांकि, उनके मुताबिक पुलिस ने मामले को ‘सिविल मैटर’ बताते हुए कोर्ट जाने की बात कही.


निवासियों का आरोप है कि एक तरफ सोसायटी परिसर में कथित तौर पर निर्माण कार्य और तोड़फोड़ हो रही थी, वहीं शिकायत के बावजूद उन्हें तत्काल मदद नहीं मिली. इस मामले को लेकर अब निवासी कानूनी रास्ता अपनाने की बात कह रहे हैं.


फिलहाल,  नारंग रियल्टी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है तो वह भी इस पूरे विवाद का अहम पक्ष होगा. जब तक संबंधित प्राधिकरण या अदालत की ओर से कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आता, इन आरोपों को आरोप के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.


'बंद करो बिग बॉस...' सलमान खान के शो पर भड़के सुनील पाल, बताया कलंकित और गटर शो

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.