एक लाख रुपये की मंथली सैलरी पाते हैं और 1 करोड़ रुपये का घर खरीदना चाहते हैं तो सिर्फ कैलकुलेशन करने से काम नहीं चलेगा. होम लोन और डाउन पेमेंट के आधार पर ही ये तय हो पाएगा कि आप 1 करोड़ रुपये का घर ले पाते हैं या नहीं. यहां जानें कि 1 करोड़ रुपये का घर खरीदने के लिए आपको होम लोन पर कितनी EMI, डाउन पेमेंट करना होगा और अफोर्डिबिलिटी क्या होगी? 


घर खरीदने के लिए सिर्फ इसकी कीमत जानना ही काफी नहीं है. खरीदार की मंथली इन्कम, मौजूदा कर्ज, घर का खर्च और कितनी बचत अब तक की गई है जैसी कई बातों के आधार पर ये तय होगा कि कितनी आसानी से आप वो होमलोन ले सकते हैं. 


75 लाख रुपये का होम लोन


माना कि 1 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी लेनी है जिसके लिए 25 लाख रुपये डाउन पेमेंट किया जा सकता है. ऐसे में 30 साल के लिए 75 लाख रुपये के होम लोन लेने पर 7.75 फीसदी ब्याज की दर से 53,731 रुपये की EMI बनेगी. इस तरह पूरे 30 साल तक कर्ज चुकाने पर घर खरीदार को करीब 1.93 करोड़ रुपये देने होंगे, इसमें मुख्य तौर पर 1.18 करोड़ रुपये केवल ब्याज के रूप में दिए जाएंगे. यानी कि कर्ज 75 लाख रुपये का और कुल रकम चुकानी होगी- 1.93 करोड़ रुपये !


इसी तरह अगर देखें तो किसी शख्स की 1 लाख रुपये मंथली सैलरी है तो उसकी आधे से ज्यादा सैलरी होम लोन की ईएमआई चुकाने में चली जाएगी. इसके बाद उसके पास घर के खर्चों, इंश्योरेंस, इंवेस्टमेंट, अचानक आ गए खर्चों और अन्य जरूरी खर्चों के लिए रकम बहुत कम बचती है. इस तरह भले ही 75 लाख रुपये का लोन गणित की दृष्टि से मुमकिन हो जाए लेकिन इसके बाद जो EMI बनेगी वो घर खरीदार पर अच्छा-खासा दबाव बना सकती है.


बड़ा डाउन पेमेंट करें- बड़ी ईएमआई के जाल में फंसने से बचें


ज्यादा बड़ा डाउन पेमेंट करने के बाद घर खरीदार को होम लोन के लिए कम रकम कर्ज के तौर पर लेनी होती है और इसका नतीजा होता है कि मंथली ईएमआई के तौर पर होम लोन खरीदार को कम ईएमआई चुकानी पड़ती है.


इसे उदाहरण सहित देखें तो


अगर आप 1 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए 40 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको केवल 60 लाख रुपये का लोन लेना होगा. इसकी ईएमआई भी कम होगी और ग्राहक को कुल जमा रकम के तौर पर कम रकम चुकानी होगी. जैसे कि 25 लाख रुपये की बजाए 40 लाख रुपये डाउन पेमेंट करने पर आपके लोन की रकम 15 लाख रुपये घट जाएगी और आपको केवल 60 लाख रुपये का लोन लेना होगा. इस तरह इस ईएमआई में आपकी करीब 10,700 रुपये की बचत हर महीने हो पाएगी.


अब अलग-अलग होम लोन लेने के लिए आपको 7.75 परसेंट ब्याज के साथ 30-साल के टेन्योर के लिए लगभग कितनी ईएमआई देनी होगी- जानें



  • 75 लाख रुपये के लोन पर 53,731 रुपये 

  • 70 लाख रुपये के लोन पर 50,150 रुपये 

  • 65 लाख रुपये के लोन पर 46,570 रुपये 

  • 60 लाख रुपये का लोन पर 42,985 रुपये 


आसानी से अफोर्ड करना या लोन के लिए एलिजिबल होना दो अलग-अलग बात हैं-


लोन के लिए एलिजिबल होना इस बात का सबूत नहीं है कि कर्ज लेने वाले आसानी से इसे अफोर्ड कर पाएंगे, जैसे महीने में 1 लाख रुपये कमाने वालों को भले ही 53,000 रुपये महीना देना संभव लगे लेकिन इसके बाद उसके पास घर के खर्चों और फाइनेंशियल लक्ष्यों के  कितना पैसा बचता है, ये बड़ा सवाल है.


इन 4 पॉइंट्स को ध्यान में रखें


महीने में 1 लाख कमाने वाला 1 करोड़ रुपये का होम लोन ले सकता है लेकिन 53 हजार रुपये से ज्यादा की ईएमआई के बाद अन्य खर्चों के लिए बहुत कम रकम बचेगी. अगर डाउन पेमेंट के लिए 35-40 लाख रुपये नहीं हैं तो 1 लाख सैलरी पर होम लोन लेना मुश्किल फैसला हो सकता है.


लोन लेते समय ज्यादा डाउन पेमेंट करेंगे तो ईएमआई कम बनने के साथ आपकी फाइनेंशियल स्थिति को भी आराम से मैनेज कर पाएंगे. ये पूरी तरह होम लोन खरीदार के ऊपर निर्भर करता है कि वो ज्यादा डाउन पेमेंट करके कम ईएमआई देना पसंद करता है या कम ईएमआई देकर लंबे समय तक कर्ज में फंसे रहना चाहता है.


यह भी पढ़ें- इस महीने 25 सितंबर को ही आ जाएगी सैलरी, जानें सरकार के इस फैसले की असली वजह


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.