अगर आपके WhatsApp पर किसी दोस्त या रिश्तेदार के नाम से शादी का कार्ड आए तो उसे खोलने से पहले एक बार जरूर सोच लें. अहमदाबाद में एक 71 साल के बुजुर्ग के साथ ऐसा ही हुआ. उन्होंने परिचित के नंबर से आया डिजिटल वेडिंग कार्ड देखा, उस पर क्लिक किया और कुछ ही दिनों में उनके दो बैंक खातों से 6.4 लाख रुपए निकल गए.
पुलिस के मुताबिक यह कोई नॉर्मल फोटो या PDF वाला कार्ड नहीं था बल्कि उसके साथ एक APK फाइल भेजी गई थी. जैसे ही वो फाइल फोन में इंस्टॉल हुई, साइबर ठगों को मोबाइल तक पहुंच मिल गई और उन्होंने बैंक खाते खाली कर दिए.
कैसे हुआ स्कैम का खेल?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के मेघानीनगर में रहने वाले रिटायर्ड बिजनेसमैन को 15 सितंबर के दिन व्हॉट्सएप पर शादी का निमंत्रण मिला. चूंकि मैसेज किसी पहचान वाले के नंबर से आया था तो इसलिए उन्हें शक नहीं हुआ. उन्होंने कार्ड पर क्लिक किया और APK फाइल डाउनलोड कर ली. इसके बाद वही मैसेज उनके व्हॉट्सएप कॉन्टैक्ट्स को भी अपने आप भेजा जाने लगा.
दो दिन बाद उनके फोन पर बैंक ट्रांजैक्शन के SMS आने लगे और तब पता चला कि उनके दो खातों से कुल 6.4 लाख रुपए कई अलग-अलग ट्रांजैक्शन में निकाल लिए गए है.
APK फाइल क्या होती है?
Android फोन में APK किसी ऐप को इंस्टॉल करने वाली फाइल होती है. आमतौर पर सुरक्षित ऐप गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल किए जाते हैं. लेकिन जब कोई अनजान APK WhatsApp या किसी दूसरे मैसेजिंग ऐप के जरिए भेजी जाती है और उसे इंस्टॉल कर दिया जाता है, तो वह फोन की कई परमिशन मांग सकती है. पुलिस का शक है कि इसी तरह ठगों ने मोबाइल पर कंट्रोल हासिल किया, बैंकिंग जानकारी चुराई और ओटीपी तक इंटरसेप्ट कर लिए.
शादी का कार्ड ही क्यों बना हथियार?
साइबर पुलिस का कहना है कि शादी के सीजन में लोग कार्ड वाला मैसेज तुरंत ही खोल लेते हैं. इसी भरोसे का फायदा उठाकर ठग वेडिंग कार्ड, कूरियर अपडेट, बिजली बिल और त्योहारों की शुभकामना के नाम पर APK फाइल भेज रहे हैं.
यह पहला मामला भी नहीं है. हाल ही में अहमदाबाद के एक 74 वर्षीय रिटायर्ड कंसल्टेंट ने शादी के कार्ड वाली APK इंस्टॉल करने के बाद 15.5 लाख रुपए गंवा दिए. वहीं वडोदरा में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग 10.6 लाख रुपए की ठगी का शिकार हुए.
अगर ऐसा मैसेज आए तो क्या करें?
दिवाली-छठ पर कन्फर्म टिकट की टेंशन खत्म, 1 अक्टूबर से चलेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.