रोज घर से ऑफिस और ऑफिस से घर आने-जाने के लिए स्कूटर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. शहर के ट्रैफिक में इसे चलाना आसान होता है और कार के मुकाबले पेट्रोल का खर्च भी कम पड़ता है. वहीं यह सुविधाजनक होता है और आपको ऑफिस के लिए लेट होने से भी बचाता है. यही वजह है कि आजकल लोगों के बीच स्कूटर काफी पसंद किया जाने लगा है.


ऐसे में अगर आप भी ऑफिस जाने के लिए नया स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो आपको बाजार में कई विकल्प मिल जाएंगे. किसी में अच्छा माइलेज मिलता है तो किसी में ज्यादा फीचर्स दिए जाते हैं. जानिए कुछ ऐसे ही स्कूटर्स के बारे में, जो आपके रोज के सफर के लिए आरामदायक होने के साथ-साथ आपका खर्च भी बचाएंगें.


Honda Activa है पहली पसंद


भारत में सबसे ज्यादा स्कूटर Honda Activa के देखने को मिलते हैं. यह स्कूटर देश में काफी लोकप्रिय माना जाता है. इसमें करीब 110cc का इंजन मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 80 हजार रुपये के आसपास हो मिलती है. यह रोजाना ऑफिस आने-जाने और शहर में सामान्य सफर के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका मेंटेनेंस भी आमतौर पर अन्य स्कूटर के मुकाबले आसान माना जाता है.


TVS Jupiter है अच्छा विकल्प


TVS Jupiter भी रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक बेहकरीन विकल्प है. इसमें करीब 110cc का इंजन मिलता है. वहीं इसकी शुरुआती कीमत करीब 75 हजार रुपये के आसपास हो मानी जाती है. इसमें सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिलती है और इसका डिजाइन भी रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से ही बनाया गया है.


यह भी पढ़ें : किन लोगों को नहीं खरीदनी चाहिए 4*4 कारें, पैसों की है बर्बादी


Suzuki Access 125 है बेहतर


अगर आप थोड़ा ज्यादा दमदार स्कूटर चाहते हैं तो Suzuki Access 125 देख सकते हैं. इसमें 125cc का इंजन मिलता है. इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये से ऊपर देखने को मिलती है. यह शहर में रोजाना चलाने के साथ थोड़ा लंबा सफर करने के लिए भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.


TVS Ntorq 125 भी है विकल्प


TVS Ntorq 125 उन लोगों के लिए है जिन्हें स्कूटर में अच्छा लुक और ज्यादा फीचर्स पसंद हैं. इसमें 125cc का इंजन मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 85 हजार रुपये के आसपास होती है. ऑफिस आने-जाने के अलावा रोजमर्रा के दूसरे कामों के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है.


Honda Activa है इलेक्ट्रीक


अगर आप पेट्रोल के बजाय इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहते हैं तो Honda Activa e: एक विकल्प है. इसमें पेट्रोल भरवाने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि बैटरी चार्ज करनी होती है. हालांकि इसे खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि आपके घर या ऑफिस में चार्जिंग की सुविधा है या नहीं.


यह भी पढ़ें : वापस क्यों लौट रहा छोटी गाड़ियों का दौर, क्यों खत्म हो रहा सेडान कल्चर?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.