बहुत जल्द आपको फ्लाइट में बिना इंटरनेट के भी खरीदारी करने का मौका मिलेगा. HDFC बैंक फ्लाइट में भी डिजिटल रुपया पेमेंट की सुविधा देने जा रहा है और इसके लिए ये आरबीआई की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) को कई नए तरीकों से इस्तेमाल करेगा.
फ्लाइट में पैसेंजर्स को बिना इंटरनेट पेमेंट करने की सुविधा मिलने से कई काम आसान हो जाएंगे. इसके अलावा क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स से लेकर कॉरपोरेट अलाउंस और अन्य कई फायदे भी एचडीएफसी बैंक के डिजिटल रुपया से मिल पाएंगे.
क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स को यूज करने वाले कस्टमर भी अपने पॉइंट्स को डिजिटल रुपये में रिडीम कर पाएंगे. डिजिटल रुपये में कन्वर्ट किए हुए इन पॉइंट्स को ग्राहक कई जगह फायदा ले सकते हैं जैसे कि डाइनिंग, फ्यूल, कपड़ों और इलेक्ट्रोनिक्स की खरीदारी के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा.
कॉरपोरेट कस्टमर्स के लिए बैंक डिजिटल रुपया पोर्टल बना रहा है. इससे कॉरपोरेट नेटबैंकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनियां सीधे डिजिटल रुपये में फ्यूल-ट्रैवल और खाने का अलाउंस दे पाएंगी.
एचडीएफसी बैंक अपने कस्टमर्स के लिए डिजिटल रुपया गिफ्ट वाउचर्स भी लाने वाला है. इसके शुरू होने के बाद ये गिफ्ट वाउचर कस्टमर के HDFC Bank डिजिटल रुपये वॉलेट में क्रेडिट हो जाएंगे. इसकी मदद से कस्टमर्स किसी भी दुकान/मर्चेंट पर UPI क्यूआर कोड पर स्कैन करके आम यूपीआई की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे.
बैंक के एक ऑफिशियल के मुताबिक ये डिजिटल रुपया सभी जगह काम आ सकेगा जैसे कि रिटेल और होलसेल मार्केट में इसके जरिए कुछ खास पेमेंट हो सकेंगे. ये डिजिटल रुपया बैंक के नियमों के पालन और ऑडिट से जुड़ी सभी सुविधाओं को भी पूरा कर पाने में सक्षम रहेगा.
यह भी पढ़ें- इस महीने 25 सितंबर को ही आ जाएगी सैलरी, जानें सरकार के इस फैसले की असली वजह
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.