पटना: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत आयोजित की जाने वाली पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग ने बुधवार को जारी आधिकारिक सूचना में कहा कि 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जाता है। परीक्षा की नई तारीख के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी। परीक्षा रद्द होने के पीछे मुख्य वजह परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताएं हैं। आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में परीक्षा केंद्रों पर पावर कट, जैमर बंद होने का शक सहित कई सवाल सामने आए हैं।






शहर में थी बिजली, लेकिन सेंटर पर कटौतीदारोगा भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को गया और पूर्णिया के पावर कॉरपोरेशन से 27 मई की बिजली आपूर्ति से जुड़ी रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षा के दिन दोनों शहरों में बिजली आपूर्ति सामान्य थी। इसके बावजूद परीक्षा केंद्रों पर बिजली कटने की जानकारी सामने आने के बाद जांच एजेंसी का शक गहरा गया है।




एग्जाम सेंटर पर जैमर बंद होने की आशंकाEOU को शक है कि कुछ केंद्रों पर बिजली कटने के दौरान जैमर बंद हो गए होंगे। इसी अवधि में प्रश्न-पत्र की तस्वीरें परीक्षा केंद्र से बाहर भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसी इस संभावना की भी पड़ताल कर रही है कि तस्वीर बाहर भेजे जाने के बाद बाहर से उसके उत्तर मंगवाए गए हों। इसी आशंका के आधार पर EOU ने परीक्षा केंद्रों की बिजली आपूर्ति से संबंधित रिकॉर्ड जुटाने शुरू किए हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज और जैमर के लॉग भी खंगाले जा रहे हैं।




प्रश्न-पत्र की तस्वीर से भी उठे सवालजांच के दौरान सामने आई प्रश्न-पत्र की एक तस्वीर ने भी EOU के सामने कई सवाल खड़े किए हैं। तस्वीर में प्रश्न-पत्र की फोटो लेने वाले व्यक्ति की उंगली में अंगूठी साफ दिखाई दे रही है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए थे। ऐसे में मोबाइल या कैमरा जैसे उपकरण परीक्षा सामग्री तक कैसे पहुंचे, यह जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बन गया है। EOU अब यह पता लगाने में जुटी है कि सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद प्रश्न-पत्र की तस्वीर परीक्षा केंद्र से बाहर किस तरह पहुंची।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.