बिग बॉस 20 के घर में हाल ही में काजी तौकीर और यंग डीएसए की टीमों के बीच कैप्टंसी दावेदारी का टास्क हुआ, जिसमें यंग डीएसए की टीम ने जीत दर्ज की है। यंग डीएसए की टीम ने टास्क के तीनों राउंड जीतकर बाजी मारी, जबकि काजी तौकीर की टीम एक भी राउंड नहीं जीत पाई। इसी के साथ घर की नई कैप्टन अब मैरी कॉम बन चुकी हैं।




इस टास्क में कुशाल तंवर (गुल्लू) ने संचालक की भूमिका निभाई है। टास्क के दौरान दोनों टीमों के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोक और लड़ाई देखने को मिली, और कप्तानी की रेस से कुछ सदस्यों को बाहर भी किया गया है।